Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

आपकी सेहत के लिए घी या मक्खन क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानें किसे खाने से मिलेगा ज्यादा फायदा

Ghee and butter: घी किसे पसंद नहीं होता है और भला मक्खन का नाम सुनकर किसके मुंह में पानी नहीं आता हैं, लेकिन दोनों में से क्या हमारे लिए ज्यादा हेल्दी है, ये कैसे पता चलेगा? चलिए जानते हैं हमारे शरीर को घी या मक्खन खाने से क्या फायदे मिलते हैं।

आपकी सेहत के लिए घी या मक्खन क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानें किसे खाने से मिलेगा ज्यादा फायदा

Written by Mukesh Sharma |Published : April 29, 2024 9:03 AM IST

Ghee vs Butter for better health: अपने शरीर को ताकत देने और हेल्थ को सही बनाए रखने के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में जब भी बात शरीर को मजबूत करने की आती है तो हर किसी के मुंह से बस एक ही सलाह निकलती है, 'देसा घी खाना शुरू करो' या 'मक्खन खाते हो या नहीं?' हर किसी की अलग-अलग चॉइस हो सकती है। जैसे क्या पता देसी घी के बगैर आपका खाना अधूरा हो या फिर बिना मक्खन के तो आपको किसी भी चीज में स्वाद ही न आए।

ऐसा भी देखा गया है कि कुछ लोग देसी घी को तो कुछ मक्खन को ज्यादा हेल्दी मानते हैं। हालांकि, अगर सही सावधानी के साथ इनका सेवन किया जाए तो ये दोनों ही हमारी सेहत के लिए फायदेमंद रहते हैं। लेकिन दोनों से मिलने वाले फायदे अलग हैं। अब ये फायदे जानने के लिए जरूरी हो कि आपको इनके बीच का अंतर पता हो। तो चलिए जानते हैं घी और मक्खन में क्या अंतर है और इनका सेवन करने से आपको क्या फायदे मिल सकते हैं।

घी और मक्खन में अंतर

देखने के साथ-साथ काने में भी घी और मक्खन एक-दूसरे से अलग होते हैं। इनमें फर्क ये है कि मक्खन दही से निकाला जाता है और देसी घी मक्खन को पिघला कर बनाया जाता है। लेकिन दोनों के फायदे क्या हैं? आइए जानते हैं।

Also Read

More News

घी खाने के फायदे

देसी घी हमारे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है, खासकर डाइजेशन के लिए देसी घी को काफी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही घी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। आयुर्वेद के अनुसार त्वचा और बाल, दोनों के लिए घी खाना ना बहुत ही लाभदायक होता है। देसी घी में पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल्स हमारे शरीर के कई हिस्सों को फायदा पहुंचाते हैं।

मक्खन खाने के फायदे

वहीं अगर हम मक्खन की बात करें तो सेहत के लिए इसके फायदे भी कई माने गए हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है, जो बॉडी में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। साथ ही कैल्शियम से भरपूर मक्खन हड्डियों को मजबूत करने के लिए भी फायदेमंद होता है। गर्मियों में मक्खन खाना आपकी सेहत के लिए लाभदायक हो सकता है।

कितनी मात्रा में खाना सही

वैसे तो घी और मक्खन दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन इनसे हमारी सेहत को तभी फायदा मिलता है, जब आप इन्हें लिमिटेड क्वांटीटी में खाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप इन्हें ज्यादा मात्रा में खाते हैं तो शरीर का वजन तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए जो लोग घी या मक्खन को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं, उन्हें रोजाना एक्सरसाइज या और फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कब न खाएं घी और मक्खन

खाने की हर चीज का एक समय होता है ऐसे में ही कुछ बीमारियों के दौरान घी या मक्खन का सेवन नहीं करना चाहिए और डॉक्टर भी यही सलाह देते हैं। जिनमें डायबिटीज, हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल और दिल से जुड़ी बीमारियां शामिल हैं। इलिएक अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रस्त हैं तो सबसे पहले डॉक्टर से बात करें और उनके बताए अनुसार ही अपना खानपान में घी या मक्खन को जोड़ें।