सुबह खाली पेट करें शुद्ध देसी घी का सेवन, ठीक हो जाएंगी पेट की सारी समस्याएं, पढ़ें एक्सपर्ट की सलाह

आयुर्वेद के अनुसार शुद्ध देसी घी का सेवन हमें कई बीमारियों से बचाता है, देसी घी का सर्वोत्तम लाभ प्राप्त करने के लिए आप इसे सुबह खाली पेट सेवन कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : March 5, 2022 12:39 PM IST

देसी घी (Desi Ghee) खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं। देसी घी ना सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमें बीमारियों से मुक्त रखते हैं। देसी ही स्वस्थ वसा का एक बेहतरीन स्रोत है इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। आयुर्वेद में भी देसी घी के लाभों को बताया गया है। देसी घी मक्खन का एक स्पष्ट रूप है इसका सेवन रोजाना खाली पेट किया जा सकता है।

जानी-मानी पोषण विशेषज्ञ अवंती देशपांडे ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर खाली पेट देसी घी खाने के फायदों के बारे में बताया है। अवंती ने देसी घी के फायदों को आयुर्वेद की नजर से बताने का प्रयास किया है। अवंती ने अपनी पोस्ट के माध्यम से बताया है कि, आयुर्वेद के अनुसार देसी घी छोटी आंतों की अवशोषण क्षमता में सुधार करता है और हमारे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट के एसिडिक पीएच को कम करता है।

अवंती लिखती हैं कि, 'खराब आहार तनाव या नींद की कमी गट ही जीवन शैली और एंटीबायोटिक दवाओं का अधिक उपयोग आंतों के अस्वस्थ होने का प्रमुख कारण हैं।'

ये हैं खाली पेट देसी घी खाने के फायदे - Khali Pet Desi Ghee Khane Ke Fayde

  1. देसी घी का खाली पेट सेवन से यह आपके पाचन तंत्र को साफ कर बेहतर बनाने में मदद करता है।
  2. खाली पेट देसी घी खाने से त्वचा में निखार आता है और स्किन स्वास्थ्य में सुधार होता है।
  3. अगर आपको कब्ज की समस्या है या मल त्याग करने में परेशानी होती है तो देसी घी इसका भी आसानी से उपचार करती है।
  4. खाली पेट देसी घी खाने से यह आपकी भूख को लंबे समय तक नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे मोटापा नहीं बढ़ता।
  5. देसी घी हड्डियों को मजबूत और मांसपेशियों की क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
  6. इसके अलावा देसी घी हृदय रोगियों में कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करता है, यह गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

सुबह खाली पेट देसी घी खाने के लिए आप सबसे पहले पानी को गुनगुना करें और एक कप पानी में एक चम्मच देसी घी डालकर अच्छे से मिला लें और पी जाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source