... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : August 11, 2022 11:35 AM IST
Massaging the head with pure ghee daily can also relieve the problem of hair whitening. By adopting all these measures, you can stop your hair from becoming white!
Purest Thing to Eat: आपके दिमाग में कभी ये ख्याल आया है कि आपने अभी तक सबसे हेल्दी चीज कौन सी खाई है? आप अपने रोजाना के जीवन में ढेर सारे फल, सब्जियां, मांस, अंडा, चावल जैसे चीजों का सेवन करते होंगे। भले ही ये तमाम चीजें आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से सबसे ज्यादा हेल्दी और सबसे शुद्ध चीज कौन सी (Purest Thing to Eat) है? इस सवाल का जवाब आपको बमुश्किल ही पता होगा लेकिन ये चीज आप अपने भोजन में जरूर शामिल कर सकते हैं। ये चीज है देसी घी, जो इस वक्त की सबसे ज्यादा शुद्ध चीज है। आइए जानते हैं किन चीजों में आप घी का इस्तेमाल कर शरीर को फायदा पहुंचा सकते हैं।
सबसे शुद्ध फूड्स की बात होती है तो दिमाग में देसी घी का ख्याल आता है हालांकि ज्यादातर लोग घी को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानते हैं। घी का इस्तेमाल बरसों से भारतीय घरों में होता आ रहा है लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि घी में मौजूद सैचुरेटेड फैट हमारे स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता क्योंकि ये हार्ट अटैक और दूसरी समस्याओं का कारण बन सकता है। घी का सीमित मात्रा में इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
कोरोनाकाल के दौरान इम्यूनिटी को बूस्टकरने के लिए बहुत से लोगों ने घी का सेवन शुरू किया था। दरअसल देसी घी में मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर को ढेर सारे न्यूट्रिएंट्स देने का काम करते हैं और आपको हेल्दी रखते हैं। देसी घी 'स्लो फूड' अभियान का भी एक हिस्सा है। इस अभियान में घी के उत्पादन को स्थानीय स्तर तक बढ़ाने के साथ-साथ संस्कृति से जोड़े रखने पर जोर दिया गया है।
भारत में कोरोनाकाल के दौरान घी के उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से घी की मांग में 25 से 30 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है।
सेहत के लिए कई फायदों का भंडार घी बरसों से पूजा पाठ का भी हिस्सा रहा है। यही नहीं पौराणिक काल में घी हमारी आस्था से जुड़ा हुआ है। पौराणिक काल के मुताबिक, वैदिक काल के दौरान प्रजापति दक्ष नाम के देवता ने अपने दोनों हाथों को रगड़ कर घी का निर्माण किया था, जिसेअग्नि में डालकर उन्होंने अपने बच्चों को बनाया था।
घी का भारतीय संस्कृति से गहरा नाता है। आइए जानते हैं और किन-किन कामों में होता है घी का इस्तेमालः
1- हिंदू शादी विवाह
2-शुभ कार्यों में हवन की अग्नि में घी
3-आयुर्वेद में भी घी को रामबाण माना गया है।
4-पौष्टिक गुणों का भंडार है घी
5-आंखों और नाभि के साथ-साथ बालों को घना बनाने में होता है इस्तेमाल।