सर्दियों में रखना है डायबिटीज कंट्रोल में, तो जरूर खाएं यह सुपरफूड

अध्ययनों के अनुसार, सही मात्रा में घी खाने से हृदय रोगों का खतरा कम होता है। घी में मौजूद कॉन्जुगेटिड लिनोलिक एसिड हृदय रोगों को कम करने में मदद करता है। टाइप टू शुगर से पीड़ित लोगों में ये खतरा अधिक होता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 7, 2019 8:23 PM IST

सर्दी के दिनों में घी और मक्खन खाना जरूरी माना गया है। ये दो ऐसे सुपरफूड्स हैं, जो सर्दियों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं। इनके इस्तेमाल से न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि यह काफी लाभदायक भी होता है। सर्दियों में घी का सेवन करने से शरीर अंदर से गर्म रहता है। इससे आप सर्दियों के विपरीत प्रभाव से बचे रहते हैं। घी का सेवन इन दिनों, उन्हें जरूर करना चाहिए, जिन्हें डायबिटीज की समस्या है।

क्या प्रेगनेंसी में घी खाना फायदेमंद है, जानें यहां

सर्दियों में घी खाने के फायदे

आयुर्वेद में घी की प्रकृति को गर्मी पैदा करने वाला खाद्य पदार्थ कहा गया है। ऐसे में ठंड के मौसम में सब्जियों और सूप में देसी घी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इससे आपको ऊर्जा प्राप्त होता है। आलस महसूस नहीं होता। घी से शरीर को सौंदर्य लाभ भी होता है। सर्दियों के दिनों में यह त्वचा को नमी प्रदान कर इसे कोमल बनाता है। रूखी त्वचा से छुटकारा मिलता है। घी में मौजूद अनसैचुरेटेड फैट या हेल्दी फैट खून में मौजूद अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सही करने में मदद करता है। हेल्दी फैट की घी में अधिकता होने की वजह से यह वजन भी कम करता है। ये शुगर के मरीजों के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

काले, घने और मजबूत बालों के लिए देसी घी से करें हेयर मसाज

शुगर के मरीजों के लिए घी है सुपरफूड

कुछ अध्ययनों के अनुसार, घी को सही मात्रा में खाने से हृदय रोगों का कम खतरा होता है। घी में मौजूद कॉन्जुगेटिड लिनोलिक एसिड हृदय रोगों को कम करने में मदद करता है। टाइप टू शुगर से पीड़ित लोगों में ये खतरा अधिक होता है। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि चावल जैसे कार्बोहाइड्रेट से लैस खाद्य पदार्थों में घी को शामिल करने से, ये उसमें मौजूद शुगर को अधिक प्रभावी ढंग से पचाने में मदद करता है।

जानें, कपूर और घी 5 मिनट में कैसे दिलाएगा सिरदर्द से छुटाकार

इसी कारण से शुगर के मरीजों के लिए घी का सेवन सुरक्षित और स्वस्थ्य माना गया है। हालांकि, अत्यधिक मात्रा में घी का सेवन करने से बचना चाहिए वरना वजन बढ़ने का डर रहता है। यह शुगर के रोगियों के लिए हानिकारक हो सकता है। अच्छी गुणवत्ता का ऑर्गेनिक घी ही इस्तेमाल करें, ताकि आप सर्दियों के इस सुपरफूड के गुणों का लाभ ले सकें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source