
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Medically Verified By: Dietitian Shuchita Srivastava
कुछ लोगों को दूध पीना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है।
दूध को लंबे समय से कैल्शियम का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। बचपन से ही हमें बताया जाता है कि मजबूत हड्डियों और दांतों के लिए रोजाना दूध पीना जरूरी है। लेकिन कई लोग दूध पसंद नहीं करते, कुछ लोगों को लैक्टोज इनटॉलरेंस की समस्या होती है, जबकि कुछ लोग वजन घटाने के चक्कर में अपनी डाइट से डेयरी प्रोडक्ट्स को पूरी तरह हटा देते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर दूध नहीं पिएंगे तो शरीर में कैल्शियम की जरूरत कैसे पूरी होगी? तो चलिए जानते हैं बिना दूध पिए आपके शरीर के कैल्शियम की कमी को कैसे पूरा किया जा सकता है।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिसर्च बताती है कि कैल्शियम सिर्फ हड्डियों और दांतों के लिए ही नहीं, बल्कि मांसपेशियों, नसों की ताकत और दिल की धड़कन को सामान्य बनाए रखने के लिए जरूरी होता है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और आगे चलकर ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या का खतरा बढ़ सकता है। रिसर्च के अनुसार, उम्र के साथ शरीर की कैल्शियम को अवशोषित करने की क्षमता कम हो सकती है, इसलिए डाइट में कैल्शियम से भरपूर चीजों को शामिल करना जरूरी है। अमेरिका के National Institutes of Health (NIH) के अनुसार, कैल्शियम शरीर के लिए एक आवश्यक मिनरल है, जो हड्डियों के निर्माण और उन्हें मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।
इंदौर स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल की डाइटिशियन कंसलटेंट शुचिता श्रीवास्तव कहती हैं कि हम भारतीयों के बीच सबसे बड़ा भ्रम यह है कि सिर्फ दूध के अंदर कैल्शियम पाया जाता है। बल्कि कैल्शियम कई चीजों में पाया जाता है। आइए आगे जानते हैं इसके बारे में-
छोटे-छोटे तिल कैल्शियम का बड़ा सोर्स माने जाते हैं। सफेद तिल या काले तिल को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है। इन्हें सलाद, चटनी या लड्डू के तौर पर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
रागी एक ऐसा अनाज है जिसमें कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए रागी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। रागी की रोटी, डोसा या दलिया डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।
पालक, मेथी, सरसों का साग जैसी हरी सब्जियों में कैल्शियम के साथ कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। हालांकि पालक में मौजूद कुछ तत्व कैल्शियम के अवशोषण को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए अलग-अलग सब्जियों को संतुलित मात्रा में खाना ज्यादा अच्छा होता है।
बादाम, अखरोट और कुछ अन्य नट्स कैल्शियम, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स के अच्छे सोर्स होते हैं। डाइटिशियन कहती हैं कि रोजाना बादाम और विभिन्न प्रकार के नट्स को डाइट में शामिल करने से हड्डियां मजबूत होती हैं।
जो लोग दूध नहीं लेते, उनके लिए सोया मिल्क और टोफू कैल्शियम का अच्छा सोर्स होते हैं। कई रिसर्च बताती है कि सोया और टोफू में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है।
डाइटिशियन शुचिता श्रीवास्तव का कहना है- अगर आप दूध नहीं पीते हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। संतुलित डाइट के जरिए कैल्शियम की जरूरत पूरी की जा सकती है। हालांकि कोई महिला प्रेग्नेंट है, बच्चों और बुजुर्गों को कैल्शियम की पूर्ति के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इस बारे में जानने के लिए डॉक्टर से बात करना जरूरी है।
Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आप दूध नहीं पीते हैं और खाने के जरिए आपकी रोजाना की कैल्शियम की जरूरत पूरी नहीं हो रही है तो इस बारे में एक्सपर्ट से बात करें।