
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : April 27, 2025 8:09 AM IST
Summer diet for diabetes patients in hindi: गर्मियों का मौसम शरीर के लिए चुनौतीपूर्ण होता है, खासकर मरीजों या स्वास्थ्य लाभ ले रहे लोगों के लिए। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन की संभावना बढ़ जाती है, जिससे थकावट, चक्कर और कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे समय में शरीर को ठंडक देने वाले और पोषण से भरपूर आहार की आवश्यकता होती है। सही खानपान न केवल शरीर को ऊर्जा देता है, बल्कि इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। इसलिए गर्मियों में हल्का, सुपाच्य और हाइड्रेटिंग फूड्स का सेवन बेहद जरूरी होता है। सही आहार न केवल शरीर को ठंडक देता है, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है। तो आइए जानें पांच ऐसे फूड्स के बारे में जो मरीजों को गर्मियों में जरूर खाने चाहिए।
आप जब बीमार होते हैं तो आपो नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है। नारियल पानी एक प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। इसमें पोटेशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो कमजोरी और थकान को दूर करने में मदद करते हैं। यह पाचन को भी बेहतर बनाता है और आपको बीमारी से जल्द से जल्द रिकवर होने में मदद करता है।
खीरा शरीर को ठंड़क प्रदान करता है, खासकर गर्मी के मौसम में। खीरा 95 प्रतिशत पानी से भरपूर होता है, जिससे शरीर को ठंडक मिलती है और टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। यह लाइट, फाइबर युक्त और आसानी से पचने वाला होता है, जिससे मरीजों के लिए आदर्श आहार बन जाता है।
कई तरह की परेशानियों और बीमारियों में दही के सेवन की सलाह दी जाती है। प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर दही और छाछ गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ आंतों को स्वस्थ बनाए रखते हैं। यह इम्यूनिटी बढ़ाने और डाइजेशन को सुधारने में मदद करते हैं। इसलिए गर्मियों में दही का सेवन करते रहे।
तरबूज एक स्वादिष्ट फल है, जो कि अधिकतर लोगों को बेहद पसंद होता है। असल में तरबूज पानी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और विटामिन ए, सी तथा लाइकोपीन प्रदान करता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। मरीजों के लिए यह एक स्वादिष्ट और पोषक विकल्प है।
यह एक सुपाच्य, हल्की और ऊर्जा देने वाली डिश है, जो विशेष रूप से गर्मियों में मरीजों के लिए उपयुक्त होती है। इसमें मौसमी सब्जियां मिलाकर इसे और अधिक पोषक और स्वादिष्ट बनाया जा सकता है, जिससे शरीर को आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स भी प्राप्त होते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।