
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : April 22, 2026 4:13 PM IST
Medically Verified By: Swetha. A
Fruits in Summer
गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है। इस सीजन में कई तरह के फल मार्केट में आते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। गर्मी के सीजन में मिलने वाले फल हमारे शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। इसके साथ इन फलों में कई जरूरी विटामिन्स और फाइबर होते हैं, जो हमारे शरीर को गर्मी से लड़ने में प्रभावी साबित हो सकते हैं। लेकिन अक्सर लोग यह भूल जाते हैं कि फल कब और कितनी मात्रा में खाने चाहिए, क्योंकि गलत समय या अधिक मात्रा में सेवन से ब्लड शुगर बढ़ सकता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। इस विषय की जानकारी के लिए हमने हैदराबाद स्थित यशोदा हॉस्पिटल की डिप्टी चीफ डायटीशियन डॉ. ए श्वेता से बातचीत की है। आइए जानते हैं क्या कहती हैं डायटीशियन
गर्मियों में फल खाने का सबसे अच्छा समय मिड-मॉर्निंग यानि सुबह 10–11 बजे और लेट आफ्टरनून यानि शाम 4–5 बजे होता है। इस समय शरीर को ताजगी और ऊर्जा की जरूरत होती है, जिसे फल आसानी से पूरा करते हैं। अगर आप संतुलित एनर्जी चाहते हैं, तो फलों के साथ दही या कुछ नट्स भी ले सकते हैं। इससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है।
ध्यान रखें कि भारी भोजन के तुरंत बाद फल खाने से बचें, क्योंकि इससे पेट में फर्मेंटेशन हो सकता है, जिससे गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। हालांकि, रात में अगर हल्की भूख लगे तो सोने से पहले पपीते का छोटा टुकड़ा खाया जा सकता है।
डायटीशियन कहती हैं हमारे शरीर के लिए फलों का सेवन फायदेमंद हो सकता है। लेकिन अधिक मात्रा में फलों के सेवन से शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है। अगर आप अधिक फ्रक्टोज का सेवन करते हैं, तो इससे लिवर पर दबाव पड़ सकता है। मुख्य रूप से डायबिटीज या फिर शुगर लेवल जिनका हाई रहता है, उन्हें फलों का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
फल शरीर के लिए फायदेमंद है, लेकिन कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत होती है, जैसे-
Disclaimer : गर्मियों में फल खाना शरीर के लिए फायदेमंद है, लेकिन सही समय, सही मात्रा और सही चुनाव बेहद जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी अपनाकर आप फलों का पूरा फायदा उठा सकते हैं और गर्मी में खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।