इन 5 समस्याओं का रामबाण इलाज है लहसुन की चाय, जानें सेवन का सही तरीका

Garlic Tea Benefits : रोज सुबह चीनी, दूध और चाय की पत्ती वाली चाय पीने के बजाय लहसुन की चाय पीने से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। आइए इसके फायदों के बारे में जानते हैं।

WrittenBy

Written By: anant shukla | Updated : November 4, 2024 5:52 AM IST

Garlic Tea : किचन में कईऐसी चीजें मौजूद हैं, जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ आपको स्वस्थ रखने में भी मदद करती हैं, जिसमें का भी नाम शामिल है। इसका दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोग लहसुन का सुबह खाली पेट सेवन करते हैं, तो कुछ लोग सब्जी और दाल में तड़का लगाकर खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है सुबह खाली पेट लहसुन की चाय पीने से कई समस्याओं को जड़ से खत्म किया जा सकता है। दरअसल लहसुन में मौजूद गुण इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी पर आधारित है, तो चलिए जानते हैं रोज सुबह खाली पेट लहसुन की चाय पीने के क्या फायदे हैं।

लहसुन की चाय पीने के फायदे - Benefits of Drinking 

इम्यूनिटी मजबूत करे

बदलते मौसम में इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। एंटी-बैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल घोड़े से भरपूर लहसुन की चाय पीने से आप इन सामयिक बीमारियों से बच सकते हैं।

बेहतर पाचन तंत्र

लहसुन की चाय पाचन एंजाइमों को बढ़ाने और उमल त्याग को बढ़ावा देने में मदद करता है, जिसकी वजह से एसिडिटी कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए कुछ लोग रोज रातम सोने से पहले और सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन का भी सेवन कर सकते हैं।

वेट कंट्रोल

लहसुन की चाय वजन नियंत्रित रखने में करने में मदद करता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कंट्रोल रहता है। अगर आप भी अपने वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट लहसुन की चाय का सेवन कर सकते हैं।

हार्ट हेल्थ में सुधार

लहसुन की चाय ब्लड प्रेशर और शुगर को कंट्रोल करने मदद करता है जिससे हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है। इसके साथ ही यह चाय पूरे शरीर कोस स्वस्थ रखने में मदद करता है।

शरीर मैं मौजूद गंदगी को कर देता है बाहर

लहसुन की चाय में डिटॉक्सिफिकेशन के गुण पाए जाते हैं, जो किडनी और शरीर के अन्य अंगों की सफाई में मदद करता है। टॉक्सिंस को खत्म करने के साथ ही यह संपूर्ण शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

लहसुन की चाय कैसे बनाएं - How to Make Garlic Tea

लहसुन की चाय बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन की कुछ कलियों को छीलकर अच्छे से पीस लें। इसके बाद उबलते हुए पानी में पिसी हुई लहसुन की कलियों को डालें और 10 से 15 मिनट तक उबालें। स्वाद के लिए इसमें शहद नींबू या अदरक मिला सकते हैं। इसके बाद इसे गैस से उतार कर किसी बर्तन में छान लें। जब ये हल्का गुनगुना रहे हो जाए तो इसको चुस्की लेकर पिएं।