Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
who should not eat garlic: भारत में लहसुन का सेवन सदियों से किया जा रहा है और इसकी पहचान किसी मसाले या सब्जी के रूप में नहीं बल्कि एक जड़ी के रूप में भी की जाती है। आयुर्वेद में भी सदियों से लहसुन का इस्तेमाल कई अलग-अलग प्रकार की बीमारियों का इलाज करने में मदद मिलती है। लहसुन के फायदों के बारे में तो आपको भी पता होगा लेकिन क्या आपको पता भी है लहसुन का ज्यादा सेवन शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। ज्यादा मात्रा में लहसुन का सेवन करने से कुछ लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई क्या समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, लहसुन का सेवन करने से हर किसी को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं, बल्कि कुछ लोग होते हैं, जिनके कारण स्थिति खराब हो जाती है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही बीमारियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनसे ग्रस्त लोगों को ज्यादा मात्रा में लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।
एसिड रिफ्लक्स के मरीजों को ज्यादा मात्रा में लहसुन का सेवन भी नहीं करना चाहिए। लहसुन में मौजूद तत्व भोजन नली की अंदरूनी सतह को प्रभावित कर देता है, जिससे सीने में जलन जैसे लक्षण होने लगते हैं। डॉक्टर भी एसिड रिफ्लक्स के मरीजों को लहसुन खाने की सलाह नहीं देते हैं। हालांकि, इस रोग में हर किसी को लहसुन खाने से यह दिक्कत नहीं होती है, क्योंकि यह अलग-अलग शरीर के अनुसार ही निर्भर करता है।
जिन लोगों को पेट से जुड़ी बीमारियों के कारण उल्टी या दस्त से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थितियों में लहसुन का ज्यादा सेवन करने से उल्टी या दस्त से जुड़ी समस्याएं गंभीर हो जाती हैं। साथ ही कुछ लोगों को ऐसी स्थितियों में पेट में दर्द से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं।
स्किन से जुड़ी कुछ समस्याएं जैसे कॉन्टेक्ट डर्मेटाइटिस आदि समस्याओं में भी ज्यादा लहसुन खाना स्किन से जुड़े लक्षण पैदा कर सकता है। इसके अलावा त्वचा में सूजन व जलन से जुड़ी अन्य समस्याएं भी लहसुन का सेवन करने से लक्षण गंभीर हो सकते हैं। हालांकि, ऐसा सिर्फ तब होता है जब व्यक्ति को लहसुन में मौजूद तत्वों से किसी प्रकार की एलर्जी हो।
लहसुन में रक्त पतला करने वाले तत्व पाए जाते हैं और इसका ज्यादा सेवन करने से खून पतला होने लगता है। जिन लोगों को पहले से ही ब्लड क्लॉटिंग से जुड़ी कोई समस्या है, तो ज्यादा मात्रा में लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। जिन लोगों को ब्लड क्लॉटिंग की समस्या पहले से ही है, उन्हें ज्यादा लहसुन खाने से ब्लीडिंग, नकसीर और मसूड़ों से खून आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
हालांकि, जरूरी नहीं है कि ऊपरोक्त बीमारी से ग्रस्त हर व्यक्ति को लहसुन का सेवन करने से सेहत से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। लेकिन इसका ज्यादा सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से इस बारे में पूछ लेना चाहिए।