लहसुन खाने के इन 7 फायदों को यकीनन नहीं जानते होंगे आप

लहसुन से ब्लड शुगर लेवल कम होता है। खून अधिक गाढ़ा है, तो लहसुन का सेवन करें। यह ब्लड क्लॉटिंग को रोकता है, खून पतला करता है और रक्त प्रवाह सुचारू करता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 26, 2018 8:20 PM IST

लहसुन का भारतीय खानपान में विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि इसमें बहुत सारे ऐसे औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से भी बचाते हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया हो या डायबिटीज की समस्या हो, डायट में लहसुन का सेवन न सिर्फ सर्दियों बल्कि हर मौसम में बेहद फायदेमंद है। लहसुन मिनरल्स और विटामिन्स का अच्छा स्रोत है। इसमें पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम, मैगनीशियम, जिंक, सेलेनियम होता है। सेलेनियम हार्ट से संबंधित रोगों को होने से रोकता है। लहसुन के फायदों के बारे में आयुर्वेद के साथ-साथ एलोपैथिक विशेषज्ञ भी समझते हैं। शायद इसी कारण से डॉक्टर भी अक्सर डायट में लहसुन को शामिल करने की सलाह देते हैं। जानते हैं लहसुन में मौजूद मेडिसिनल वैल्यू के बारे में...

(इसे भी पढ़ें- पाना चाहते हैं ये 7 सेहत लाभ, तो रात में सोने से पहले खाएं भुना लहसुन)

1 लहसुन में फाइटोन्यूट्रिएंट्स (phytonutrients) होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं। इसमें मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स हृदय रोग, कैंसर, इन्फेक्शन आदि होने से हमारे शरीर को बचाते हैं। यह शरीर की प्रतिरोधी क्षमता भी बढ़ाता है। पैनक्रियाज, कोलोक्टोरल, ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर में लहसुन के कच्चे जवे खाने की सलाह दी जाती है।

2 लहसुन में एलिसिन (allicin) नामक तत्व होता है जो की एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल होता है। एक शोध के अनुसार, एलिसिन कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करता है। सुबह खाली पेट लहसुन की 2-3 कलियां खाएं तो बैड कोलेस्ट्रॉल कम करता है।

(इसे भी पढ़ें- अनानास के ये 15 स्वास्थ्य लाभ जानकर, बिना खाए नहीं रह पाएंगे आप)

3 लहसुन से ब्लड शुगर लेवल कम होता है। खून अधिक गाढ़ा है, तो लहसुन का सेवन करें। यह ब्लड क्लॉटिंग को रोकता है, खून पतला करता है और रक्त प्रवाह सुचारू करता है।

4 वहीं इसमें मौजूद आयरन रेड ब्लड सेल फॉर्मेशन में मदद करता है। इसमें मौजूद फ्लेवोनॉएड्स व एंटीओक्सीडेंट होते हैं जैसे बीटा-केरोटीन और विटामिन सी आंखों के संक्रमण और सूजन होने से बचाता है।

आलूबुखारा के ये 7 फायदे जानकर जरूर कर देंगे खाना शुरू

5 पेट से संबंधित कोई समस्या है, तो उसे भी लहसुन खाकर कम कर सकते हैं। ये आंतों को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया को मरता है। लहसुन पचाने में मदद करता है, जिससे पाचन क्रिया सुचारू होती है।

6 कच्चा लहसुन खाने से जुकाम व खांसी में आराम मिलता है। गर्भावस्था के दौरान लहसुन का नियमित सेवन गर्भ में पल रहे शिशु के वजन को बढ़ाने में सहायक है। यह दांतों के दर्द में भी आराम देता है। लहसुन को लौंग के साथ पीसकर पेस्ट तैयार करें। तैयार पेस्ट को दांतों के दर्द वाले हिस्से पर लगा कर छोड़ दें। कुछ देर में आपको दर्द में आराम मिलेगा।

7 सांस से संबंधित समस्याएं जैसे अस्थमा होने पर रात को दूध के साथ उबली हुई 3 लहसुन खाएं, अस्थमा में राहत मिलती है। हर दिन इसे खाने से गले, पेट, कोलोन, ब्रेस्ट कैंसर का खतरा नहीं रहता।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source