Indigestion Remedy: हाजमा बढ़ाने के लिए खाएं हलीम के बीज, पढ़ें Garden Cress Seeds से बने लड्डूओं की रेसिपी
Indigestion Remedy: हाजमा बढ़ाने के लिए खाएं हलीम के बीज, पढ़ें Garden Cress Seeds से बने लड्डूओं की रेसिपी
Garden cress seeds benefits: अपच या इनडायजेशन से परेशान लोगों के लिए हलीम के बीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इन बीजों से बनते हैं हलीम के लड्डू। जिन्हें, खाने की सलाह सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रूजुता दिवेकरभी देती हैं। जानें, इन लड्डूओं को बनाने का तरीका।
Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 7, 2020 12:54 PM IST
हलीम के बीज (Garden Cress Seeds benefits) पाचन तंत्र सुधारने के लिहाज से मददगार बीज हैं। इसीलिए, अपच या इनडायजेशन (indigestion remedy) से परेशान लोगों के लिए हलीम के बीजों (Garden Cress Seeds benefits) का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इन बीजों का स्वाद कई लोगों को पसंद नहीं आता। इसीलिए, इन्हें आप कुछ इंट्रेस्टिंग तरीकों से अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं। ऐसा ही एक तरीका है हलीम के लड्डू (Garden Cress Seeds recipe)। जिन्हें, खाने की सलाह सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रूजुता दिवेकर (Rujuta Divekar diet tips) भी देती हैं। रुजुता ने अपने सोशल मीडिया पेज पर हलीम या अलीव खाने के फायदे बताएं।
अच्छे पाचन (Garden Cress benefits) के लिए बनाएं और खाएं हलीम के लड्डू (Garden Cress Seeds recipe)
हलीम के लड्डू सर्दियों की एक खास मिठाई है। जिसे, महाराष्ट्र में बनाया जाता है। दरअसल, इन लड्डूओं को बनान के पीछे हलीम या अलीव के बीज़ों के फायदे प्राप्त करना है। गौरतलब है कि, हलीम में विटामिन सी और विटामिन के की अच्छी मात्रा होती है। इसमें, आयरन और डायटरी फाइबर भी होता है। जो, पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाता है।
हलीम के बीज़ों को ज़रूरत भर के पानी में भिगोकर 3-4 घंटों के लिए रहने दें। ध्यान रखें कि, उतना ही पानी डालना है जितना हलीम सोख सके। इसे, छानना नहीं है।
जब, हलीम के बीज पानी सोख लें। तो, किसी कड़ाही को गर्म होने के लिए आंच पर रखें। इसमें, घी डालें और घी पिघलने पर हलीम के बीज, सूजी और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर अच्छी तरह भूनें।
4-5 मिनट पकाने के बाद इसमें, गुड़ पाउडर डालें। थोड़ी देर पकाएं ताकि, गुड़ पिघलकर बाकी मिश्रण के साथ मिक्स होने लगे। फिर, कटे हुए ड्राई फ्रूटस डालें। अब, सभी चीज़ों को 2 मिनट और पकाएं।
फिर, मिश्रण को आंच से उतारकर ठंडा होने दें। इससे, लड्डू बनाएं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.