
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 4, 2019 2:13 PM IST
गरम मसाला के फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप। © Shutterstock
सर्दियों के दिनों में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिसकी तासीर गर्म होती है। इन्हीं खाद्य पदार्थों में शामिल है गरम मसाला। सर्दियों में इन्हें भोजन में शामिल करने से काफी लाभ मिलता है। ये हर्बल मसाले वाकई सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। गरम मसाला लगभग 10 सूखे मसालों का मिश्रण होता है, इसलिए एक निश्चित मात्रा में इसका इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाता है साथ ही सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। जानें, गरम मसाले के स्वास्थ्य लाभ।
पुरुषों में लो स्पर्म काउंट की समस्या को दूर करे चूना, जानें इसके अन्य सेहत लाभ
पाचन हो मजबूत
गरम मसाले में भरपूर मात्रा में आयरन होता है जो खून को ऑक्सीकरण करता है। पाचन बढ़ाता है साथ ही एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। इसमें मौजूद धनिया खून में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करता है और रक्त में ब्लड शुगर के लेवल को कम करता है।
कफ से बचाए
इलायची गरम मसाले का एक महत्वपूर्ण अंग है। इलायची पाउडर जी की जलन, ब्रोंकाइटिस और कफ आदि से बचाता है साथ ही शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इलायची में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है इसलिए इन बीमारियों में भी गर्म मसाला फायदेमंद होता है।
पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने के लिए, जरूर खाएं अदरक
डायबिटीज में फायदेमंद
गरम मसाले में दालचीनी होती है जो कि ब्लड शुगर को नियंत्रित करके डायबिटीज को खतरे को कम करता है। साथ ही गर्म मसाले में मौजूद तत्वों के एंटी-ऑक्सीडेंटस, एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटी-बायोटीक गुण न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से बचाता है। पार्किंसन जैसी बीमारी के खतरे को भी कम करता है।
कब्ज से दे राहत
गर्म मसाला एक तरह से शरीर को डिटॉक्सीफाइ करता है, इसलिए ये पाचन तंत्र को तो मजबूत करता ही है, इससे कब्ज जैसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। यह गैस्ट्रिकल ट्रांसिस्ट को बढ़ाता है, जिससे आपका पाचन तंत्र सही रहता है और आपको कब्ज नहीं होती।
5 लो शुगर फल, जो डायबिटीज के मरीजों को जरूर खाने चाहिए
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.