उकडी चे मोदक गणेशोत्सव का एक बड़ा आकर्षण है जो गणेश जी के स्वागत में महाराष्ट्र के घरों में बनाए जाते हैं। यह मोदक स्वादिष्ट तो होते ही हैं साथ ही काफी हेल्दी भी। इसमें नारियल और गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है और ये भाप में पकाए जाते हैं। स्टीम्ड मोदक आसानी से पच भी जाते हैं और इनका स्वाद भी लाजवाब होता है। चलिए आज आपको बताते हैं ये बेहतरीन मोदक बनाने का तरीका।
बादाम और काजू को बारीक काट लीजिए। इलायची को छील कर इनके बीजों का पाउडर तैयार कर लें।
बर्तन में 1.5 कप पानी डाल कर इसे आंच पर रखें। फिर इस पानी में 2 चम्मच तेल ओर चुटकीभर नमक डालकर पानी को ढ्क दीजिए ताकि पानी में जल्दी से उबाल आ जाए।
पानी में उबाल आने पर गैस धीमा कर दीजिए और बर्तन का ढक्कन हटा कर बरतन में चावल का आटा डालें और मिक्स करें। गैस बंद करें और आटे को ढंककर 5 मिनिट के लिए रखें
स्टफिंग तैयार करने के लिए एक पैन गरम कीजिए। इसमें 1 चम्मच घी डालकर गरम होने दीजिए। घी के गरम होने पर इसमें गुड़ और कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल डालें। गुड़ नारियल को धीमी आंच पर अच्छे से मिलाते हुए पकाएं।
गुड़ और नारियल के अच्छे से मिक्स होकर पककर तैयार होने पर इसमें कटे हुए काजू-बादाम, इलायची पाउडर और किशमिश डालकर मिक्स करें। स्टफिंग बनकर तैयार है। इसे प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें।
अब चावल के आटे को एक प्लेट में निकालें। इसे पहले चम्मच से मसलें और फिर हाथ पर थोड़ा-सा घी लगाकर आटे को 6-7 मिनिट तक मसल-मसल कर अच्छे से चिकना कर लीजिए। मोदक के लिए आटा तैयार है।
मोदक बनाने के लिए एक बार फिर से दोनों हाथों पर थोडा़- सा घी लगाकर हाथों को चिकना कर लीजिए और आटे में से एक नींबू के साईज जितना आटा तोड़ लीजिए। आटे को गोल कर के हथेली से चपटा कर लीजिए और इस गोले को उंगली और अंगूठे की मदद से कटोरी के जैसा आकार दीजिए। इसके बीच में 1 से 1.5 चम्मच स्टफिंग भर दीजिए।
आटे के गोले को चारों ओर से प्लेट बनाते हुए मोदक का आकार देते हुए बंद कर दीजिए। इसी तरह सारे मोदक बनाकर तैयार कर लीजिए।
मोदक भाप में पकाने के लिए एक बडा़ बर्तन ले लीजिए जिसमें छलनी आ जाए। बर्तन में 2 कप पानी उबलने के लिए रख दीजिए, छलनी को घी लगाकर चिकना कर लीजिए। छलनी में सारे मोदक रखें। पानी में उबाल आने पर छलनी को बर्तन के ऊपर रख कर ढक दीजिए। मोदक को भाप में 12 मिनिट तक पकने दीजिए। गैस की आंच को तेज ही रखें।
पकने के बाद गैस बंद कर दीजिए। छलनी को बरतन से निकाल कर बाहर रखें और मोदक को ठंडा होने दीजिए।
यह मोदक स्वादिष्ट तो है ही साथ ही इस प्यारी मिठाई को खाते हुए आपको कैलोरी की चिंता भी नहीं करनी पड़ेगी।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.