गणेश चतुर्थी का व्रत कर रहे हैं तो खाएं ये चीजें, वजन रहेगा कंट्रोल, दिन भर मिलेगी एनर्जी

गणेशोत्सव या गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2020) कल से शुरू होने वाला है। गणेश चतुर्थी का पर्व 10 दिनों तक भक्त बहुत धूम-धाम, सच्ची लगन और श्रद्धा से मनाते हैं। सभी अपनी क्षमता के अनुसार पूजा-पाठ और व्रत रखते हैं। हालांकि, व्रत में खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 21, 2020 1:29 PM IST

गणेशोत्सव या गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2020 in Hindi) कल (22 अगस्त) से शुरू होने वाला है। महाराष्ट्र में खासकर इस पर्व की धूम रहती है। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण हर पर्व-त्योहार फीका ही बीत रहा है। भाद्रमास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरू होकर गणेश चतुर्थी का पर्व 10 दिनों तक भक्त बहुत धूम-धाम, सच्ची लगन और श्रद्धा से मनाते हैं। दस दिन के बाद गणेश भगवान की मूर्ति को विसर्जित कर दिया जाता है। वैसे, सभी अपनी क्षमता के अनुसार पूजा-पाठ और व्रत रखते हैं। कोई 2-3 दिन के लिए अपने घर में गणेश भगवान की मूर्ति विराजित करता है, तो कोई पूरे 10 दिनों तक पूजा और व्रत रखता है।

कब से है गणेश चतुर्थी (Ganesh chaturthi 2020 date and time)

गणेश चतुर्थी की शुरुआत (Ganesh Chaturthi 2020 in Hindi) भाद्रमास के शुक्ल पक्ष की तृतीया (शुक्रवार) से मध्य रात से शुरू होकर 22 अगस्त की रात को 11 बजकर 38 मिनट तक चलेगा। ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश का जन्म मध्‍याह्न में हुआ था, इस कारण से इनकी पूजा दिन के समय की जाती है।

गणेश चतुर्थी व्रत में क्या खाएं और क्या ना खाएं

इस शुभ अवसर पर अधिकतर लोग दस दिनों का व्रत रखते हैं। हालांकि, व्रत में भी अपनी सेहत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जिन लोगों को गैस, अपच की समस्या होती है, उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। सारा दिन बिना खाए-पीए रहने से एसिडिटी, उल्टी, अपच हो सकती है। व्रत के लिए जरूरी है एक खास डायट प्लान (what to eat and not to eat during Ganesh chaturthi) बनाना। इसमें हेल्दी और पौष्टिक चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए, ताकि आप पूरे 10 दिनों तक फिट रह सकें। इस कोरोना काल में खुद को फिट रखना भी जरूरी है, ताकि आपको कम से कम हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ें।

नाश्ते की शुरुआत जूस से करें 

व्रत के दौरान (Ganesh Chaturthi vrat 2020 in Hindi) आप कम खाते हैं, लेकिन शरीर में पानी की कमी नहीं चाहिए। इसके लिए आप पानी पीते रहें। एनर्जी पाने के लिए नाश्ते में जूस लें। संतरे का जूस पिएं। फल खाएं। इसमें पपीता खासतौर से शामिल करें। शरीर की एनर्जी बनी रहेगी। नाश्ता आठ बजे तक जरूर कर लें। फलों की मात्रा अधिक हो। रात में हल्का खाएं। पनीर, सावां के चावल खाएं। इसमें प्रोटीन अधिक होता है।

कुट्टू का आटा है हेल्दी

व्रत के दौरान कुट्टू और सिंघाड़े के आटे से बनी चीजों को सेवन अधिक करें। इसके साथ ही साबूदाने की खीर, खिचड़ी खाएं। कुट्टू के आटे का हलवा पौष्टिकता से भरपूर होता है। दिनभर एनर्जी देगा। सिंघाड़े के आटे की रोटी-पराठा खा सकते हैं। इससे वजन भी कंट्रोल रहता है। देर तक भूख नहीं लगती।

तैलीय और मसालेदार चीजें कम खाएं

गर्मी और बारिश के सीजन में कम मसालेदार वाली चीजें ही खानी चाहिए। इससे पेट खराब हो सकता है। डायबिटीज रोगियों को भी व्रत करते समय अपने खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए। बहुत अधिक गैप खाने-पीने ना रखें। इससे शुगल लेवल डाउन हो सकता है। फल, ड्राई फ्रूट्स, भुना हुआ मखाना खाएं। भोजन में तेल-मसाले का कम इस्तेमाल करें।

व्रत में क्या ना खाएं

व्रत (Ganesh Chaturthi 2020) में तली हुई चीजों का सेवन कम करें। पूड़ी, चिप्स, पकौड़ी, पापड़ा, तली हुई मूंगफली, तला हुआ मखाना आदि कम खाएं। चाय और कॉफी भी कम पिएं।

गणेश चतुर्थी स्पेशल- हेल्दी रेसिपी है गेंहू की खीर

थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ खाएं

कई लोग व्रत में काफी देर-देर तक भूखे रह जाते हैं। प्रेग्नेंट महिलाओं और डायबिटीज से पीड़ित लोगों को इससे दूर रहना चाहिए। इससे शुगर लेवल कम हो सकता है। ब्लड शुगर कम होने से ब्लड प्रेशर भी डाउन हो जाता है। तो कोशिश करें कि दिन भर कुछ ना कुछ थोड़ी देर के गैप में खाएं।

सेंधा नमक कम खाएं

जिन लोगों को किडनी से संबंधित कोई रोग है, वे सेंधा नमक कम ही खाएं। सेंधा नमक में पोटैशियम होता है, जो नुकसानदायक होता है। इसके साथ ही तुलसी के सेवन से भी बचें। माना जाता है कि गणेश भगवान की पूजा में तुलसी का सेवन और इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

गणेश चतुर्थी में मोदक खाने से पहले जान ले इसके सेहत लाभ

गणेश चतुर्थी 2018 : जानेंगे गणेश भगवान पर चढ़ाई जाने वाली दूब घास के औषधीय गुणों को, तो जरूर करेंगे इस्तेमाल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source