... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
गणेश चतुर्थी में मोदक खाने से पहले जान ले इसके सेहत लाभ.
गणेश चतुर्थी 2019 आप भी मना रहे होंगे. गणेश जी की पूजा में मोदक लड्डू का विशेष महत्व है. मोदक एक ऐसी मिठाई है जो पूरे भारत में पसंद की जाती है. आटे, चावल, घी, नारियल और गुड से बनने वाला मोदक बेहद स्वादिष्ट होता है. मोदक के सेहत लाभ के बारे में भी लोगों को जानना चाहिए. जो लोग वेट लॉस कर रहे हैं उनके लिए मोदक का लड्डू बहुत फायदेमंद होता है. डायबिटीज रोगियों के लिए मोदक लड्डू खाना चाहिए या नहीं इसकी जानकारी जरूरी है.
मोदक लड्डू में नारियल, गुड और देसी घी शामिल होता है. नारियल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है. नारियल में नेचुरल हेल्दी फैट होता जो वेट लॉस में मददगार होता है. इसके अलावा मोदक लड्डू खाने के फायदे इस प्रकार हैं.
मोदक में देसी घी और नारियल की गरी उपयोग में लायी जाती है. देसी घी और नारियल दोनों ही नेचुरल फैट के स्रोत हैं. नेचुरल फैट से गुड कोलेस्ट्राल बनता है. गुड कोलेस्ट्रॉल से वेट लॉस करने में मदद मिलती है. इसके अलावा मोदक खाने से दिल की बीमारी का खतरा भी कम होता है.
गैस व कब्ज की समस्या भारत में अधिकतर लोगों को होती है. अगर आपको भी कब्ज की परेशानी है तो अपनी डाइट में मोदक लड्डू का सेवन कर सकते हैं. पेट की सफाई करने में भी मोदक लाभदायक होता है.
खराब पाचन तंत्र की वजह से मोटापा और डायबिटीज की संभावना बढ़ जाती है. शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिले इसके लिए पाचन तंत्र बेहतर होना चाहिए. नारियल की गरी पाचन तंत्र को बेहतर करने में मदद करती है.
कोई भी त्योहार आये मीठा खाना मना है जिनको उनके लिए खराब दिन होता है. लेकिन मोदक एक ऐसी मिठाई है जिसे डायबिटीज रोगी भी खा सकते हैं. अगर आप मधुमेह के शिकार हैं तब भी मोदक के लड्डू खा सकते हैं.