5-5 रूपए में बिकने वाली ये हरी सब्जियां है बैड कोलेस्ट्रॉल की दवा, सर्दियों में भूलकर भी नहीं बढ़ेगी परेशानी

Bad Cholesterol kam karne wali sabji: सर्दियों में मिलने वाली कुछ सस्ती सब्जियों का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से रोका जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 20, 2024 3:28 PM IST

Leafy Vegetable For Bad Cholesterol Control: बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल किसी भी मौसम में बढ़ सकता है लेकिन, सर्दियों के मौसम में बैड कोलेस्ट्रॉल के साइड-इफेक्ट्स अधिक दिखायी देते हैं। नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल जमा होने के कारण नसें अंदर से सिकुड़ने लगती हैं। इससे हार्ट डिजिजेज का खतरा ( Risk of hear diseases) बढ़ जाता है। स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा भी बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से बढ़ जाता है। बता दें कि, कोलेस्ट्रॉल फैट्स के साथ शरीर में पहुंचने वाली चिकनाई है जो मोम की तरह नसों में अंदर की तरफ बैठ जाता है। कोलेस्ट्रॉल की ये परत जैसे-जैसे मोटी होती है वैसे-वैसे नसों में ब्लड का फ्लो (Slow blood flow) धीमा पड़ने लगता है। इससे हार्ट पर दबाव बढ़ता है और हार्ट अटैक जैसी स्थितियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

जैसा कि सर्दियों का मौसम में हार्ट से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती (rise in heart related problems in winter season) है ऐसे में हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल की वजह से हार्ट हेल्थ बुरी तरह प्रभावित होती है। बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए आप अपने खान-पान में कुछ बड़े बदलाव (dietary changes to control bad cholesterol) करते हुए अपनी हार्ट हेल्थ को भी सुधार सकते हैं। जैसे सर्दियों के मौसम में मिलने वाली कुछ हरी सब्जियां बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने का काम करती हैं। आप इन सब्जियों का सेवन करते हुए अपने बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली हरी सब्जियां (Green leafy vegetables to get rid of bad cholesterol)

सरसों का साग (Sarso ka saag)

सर्दियों में सरसों का साग खाना कई लोगों को खूब पसंद आता है। आपका मनपसंद सरसों का साग बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है। दरअसल, सरसों के साग में ग्लूकोसाइनोलेट्स पाया जाता है जो शरीर में इंफ्लेमेशन कम करने (reducing inflammation in the body) और कोलेस्ट्रॉल कम करने का काम करता है।

पालक के पत्ते (Palak of spinach)

सर्दियों में मिलने वाली पालक की हरी पत्तेदार सब्जी ल्युटिन और केरोटिनॉयड्स जैसे तत्वों से समृद्ध होता है। यह सब्जी बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करने मेंकारगर है। वहीं, पालक में पोटैशियम भी पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर लेवल को कम करने में मदद करता है। इस तरह पालक खाने से हार्ट अटैक का भी रिस्क कम होता (minimizing risk of heart attack) है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source