
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 26, 2019 3:42 PM IST
गाजर के हलवे से किस प्रकार के सेहत लाभ होते हैं, जानें यहां। © Shutterstock.
सर्दियां खत्म होने में बस एक महीना बाकी है। अक्सर लोग इस मौसम में गाजर खाते हैं। कुछ लोग पूरे सर्दी गाजर का हल्वा बनाकर खाना पसंद करते हैं। क्या आप जानते हैं कि गाजर का हलवा कितना हेल्दी होता है? सर्दियों में बनने वाला यह मीठा व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ ही कई तरह के शारीरिक फायदों से भरपूर होता है। यदि आपने अब तक गाजर का हलवा नहीं खाया है, तो जरूर खाएं। हां, बाहर से खरीद कर नहीं बल्कि अपने घर पर खुद से बनाकर खाएं। यह काफी टेस्टी और हेल्दी होता है। जानें, गाजर के हलवे से किस प्रकार के फायदे मिलते हैं...
तनाव और एंग्जाइटी को कम करना चाहते हैं, तो खूब खाएं फाइबर से भरपूर फूड
फाइबर से भरपूर
सर्दियों के मौसम में शरीर को चुस्त-दुरस्त रखने के साथ-साथ जो लोग अपने बढ़ते वजन को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए गाजर का हलवा खाना एक बेहतरीन विकल्प है। फाइबर की मात्रा से भरपूर गाजर में कैरीटोनॉइड, पोटैशियम, विटामिन, विटामिन ए जैसे पोषक तत्व की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो ब्लड प्यूरीफायर करने का काम करती है। इसके अलावा इसमें आयरन एवं फाइबर के घुलनशील और अघुलनशील तत्व मौजूद होते है, जो वजन घटाने में मदद करते हैं।
वजन घटाने के लिए खाएं उबली हुई मूंगफली, और भी होते हैं इसके कई फायदे
आंखों की रोशनी बढ़ाए
गाजर में प्राकृतिक रूप से ल्यूटेन और लाइकोपाइन जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो आपकी आखों की दृष्टि को बढ़ाने के साथ आपकी देखने की क्षमता को भी मजबूती प्रदान करने में मदद करते हैं।
पुरुषों में नपुंसकता दूर करे अरबी के पत्ते, जानें इसके कई अन्य सेहत लाभ
सनस्क्रीन की तरह काम करता है गाजर
फूड विशेषज्ञों का मानना है कि हमें सेहत बनाए रखने के लिए मौसमी फलों के साथ मौसमी सब्जियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा मात्रा में करना चाहिए। इसके हमें कई फायदे देखने को मिलते हैं। ठंड के समय गाजर का इस्तेमाल करने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। गाजर त्वचा को बाहरी प्रदूषण के साथ यूवी किरणों से बचाने में मदद करता है, क्योंकि गाजर में बीटा-कैरोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो त्वचा की देखभाल करने में मदद करता है।
पुरुषों के लिए वरदान है लौंग, यौन सेहत सुधारने के साथ कई तरह से पहुंचाता है लाभ
वेटलॉस में हेल्प करता है घी
इसमें घी का उपयोग भी खूब किया जाता है। जब आप गाय का घी यूज करते हैं, तो और भी हेल्दी होता है। इसमें ओमेगा -3 वसा (डीएचए) और ओमेगा -6 (सीएलए) समेत स्वस्थ वसा का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जो वसा द्रव्यमान को कम करते हुए दुबले शरीर के लिए द्रव्यमान बढ़ाने में मदद कर सकता है।
दिमाग के लिए हेल्दी इलायची
इलायची, वजन घटाने के अलावा कई प्रभावकारी स्वास्थ्य लाभों के लिए जानी जाती है। कई अध्ययनों से पता चला है कि इलायची में मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट मेटाबॉलिज्म और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली बढ़ाने की मदद करती है। इसके अलावा ये शरीर वसा के निर्माण को रोकने में भी मददगार होती है।
पिएंगे नींबू वाली चाय, तो सेहत को होंगे ये लाभ
बीमारियों से बचाए ड्राई फ्रूट्स
गाजर का हलवा बनाते समय कई तरह के ड्राई फूट्स डाले जाते हैं। ये सभी प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ड्राई फ्रूट्स पौष्टिक तत्वों के लिए जाने जाते है जो सर्दियों में कई बीमारियों से बचाव कर वजन घटाने में भी सुधार करती है।
दूध बनाएं हड्डियां मजबूत
गाजर का हलवा बनाते समय इसे पकाने के लिए खूब ज्यादा दूध का उपयोग किया जाता है। दूध केल्शियम और प्रोटीन का मुख्य स्रोत होता है जो हड्डियों के लिए खूब फायदेमंद है।