Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए गाजर के साथ पिएं इस 1 लाल सब्जी का जूस, इम्यूनिटी भी बढ़ेगी फटाफट

Winter Health Tips: बैड कोलेस्ट्रॉल की परेशानी और हड्डियों का दर्द सर्दियों में बढ़ सकता है। ऐसे में आप ठेलों पर बिकने वाली सस्ती सब्जियों और हेल्दी फलों के जूस बनाकर पी सकते हैं।

सर्दियों में बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए गाजर के साथ पिएं इस 1 लाल सब्जी का जूस, इम्यूनिटी भी बढ़ेगी फटाफट

Written by Sadhna Tiwari |Updated : January 3, 2025 4:11 PM IST

Healthy Juice For Cholesterol Control In Winter Season:सर्दियों में स्किन, हड्डियां, आंखों और ओवरऑल हेल्थ पर ठंडी हवाओं को बदलते तापमान का बहुत बड़ा असर पड़ता है। सर्द हवाओं की वजह से जहां शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ जाता है वहीं जॉइंट पेन, बदन दर्द, माइग्रेन और अन्य तरह की समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। इसी तरह सर्दियों में कम कसरत करने, अधिक मात्रा में तला-भुना हुआ खाने और ज्यादा आराम करने से बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी सर्दियों में बढ़ सकता है।  ऐसे में जहां लोगों के लिए खुद को ठंड से बचाना महत्वपूर्ण हो जाता है वहीं, डाइट की मदद से अपनी हेल्थ प्रॉब्लम्स से आराम पाने की भी कोशिश कर सकते हैं। सर्दियों में होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचने के लिए इस मौसम में मिलने वाली सब्जियों और फलों का सेवन कर सकते हैं। सर्दियों में मिलने वाले फल और सब्जियों से तैयार जूसेस के बारे में आप पढ़ें यहां जो ठंड की वजह से होने वाले हड्डियों में दर्द और स्किन प्रॉब्लम्स से आराम मिल सकता है। (Healthy juices for treating winter health problems in hindi)

सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए पिएं ये स्पेशल जूस (Healthy Juices Of Winter Vegetables and fruits)

अनार और गाजर का जूस कम करता है बैड कोलेस्ट्रॉल (Carrot pomegranate juice)

हड्डियों की कमजोरी, पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द (periods)) और डाइजेशन से जुड़ी परेशानियों से आराम पाने के लिए आप  अनार, टमाटर और गाजर का मिक्स जूस पी सकते हैं। यह जूस आपको सर्दियों में स्वस्थ रहने और कुछ पुरानी बीमारियों के लक्षणों को कम करने में भी मदद करता है। साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम रखने में भी यह जूस फायदेमंद है।

गाजर और अनार का जूस बनाने का तरीका-

एक अनार को छिल कर उसके दाने निकाल लें।

Also Read

More News

2 गाजर, 1 टमाटर और आधे कच्चे सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

चुटकीभर काला नमक और पुदीने के पत्तों (mint leaves) के साथ आप अनार, गाजर और सेब को मिक्सी में डालें।

इस मिश्रण में थोड़ा-सा पानी मिलाएं और इसे अच्छी तरह पीस लें।

इस जूस को किसी गिलास में पलट लें और फिर पिएं।

 टमाटर का जूस बनाएगा स्किन और हार्ट को हेल्दी (Tomato Juice for healthy heart and healthy skin)

सर्दियों में लाल रसीले टमाटरों का जूस पीने सेआपकी स्किन पर नयी रंगत आ सकती है और इससे आपकी बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी कम हो सकती है। टमाटर के फल में पाए जाते हैं पोटैशियम, विटामिन सी, और लाइकोपीन जैसे तत्व। ये सभी स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट्स की तरह काम करते हैं और आपकी स्किन को अंदर-बाहर से स्वस्थ बनाते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिहाज से भी टमाटर का जूस का एक गिलास आप रोजाना पी सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।