Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

FSSAI ने भी कहा बहुत फायदेमंद है प्लांट बेस्ड डाइट लेना, जानें क्या होती है ये डाइट और क्या हैं इसके फायदे

हाल ही में FSSAI ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से प्लांट बेस्ड डाइट के फायदे बताए हैं। उनका कहना है कि यह डाइट काफी सेहतमंद होती है और इसे लेने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। अगर आपको नहीं पता कि प्लांट बेस्ड डाइट क्या होती है या इसे लेने के क्या लाभ है तो आज इस लेख को पढ़कर आपको विस्तार में जानकारी मिल जाएगी तो आइए जानते हैं-

FSSAI ने भी कहा बहुत फायदेमंद है प्लांट बेस्ड डाइट लेना, जानें क्या होती है ये डाइट और क्या हैं इसके फायदे

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : October 8, 2020 11:51 AM IST

जब से कोरोनावायरस आया है तब से लोग अपनी हेल्थ और डाइट को लेकर काफी गंभीर हो गए हैं। अब ज्यादातर लोग बहुत सोच समझकर अपनी डाइट चुन रहे हैं। क्योंकि अब लोग यह समझ चुके हैं कि यदि आप हेल्दी डाइट ले रहे हैं और तमाम विटामिंस, कार्बोहाइड्रेट, फैट, आयरन और प्रोटीन समेत अन्य पोषक तत्वों का सेवन सही मात्रा में कर रहे हैं तो बीमार पड़ने की संभावना काफी कम रहती है, क्योंकि इससे आपकी इम्युनिटी बूस्ट होती है जो लंबे समय तक आपको स्वस्थ रखती है। साथ ही साइंटिस्ट और आहार विशेषज्ञ भी लगातार प्लांट बेस्ड डाइट या वेजिटेरियन डाइट लेने पर जोर दे रहे हैं। हाल ही में FSSAI ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से प्लांट बेस्ड डाइट के फायदे बताए हैं। उनका कहना है कि यह डाइट काफी सेहतमंद होती है और इसे लेने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। अगर आपको नहीं पता कि प्लांट बेस्ड डाइट क्या होती है या इसे लेने के क्या लाभ है तो आज इस लेख को पढ़कर आपको विस्तार में जानकारी मिल जाएगी तो आइए जानते हैं-

Plant-based diets advantages

FSSAI के अनुसार, प्लांट बेस्ड डाइट के लाभ बहुत हैं, जिनमें शामिल हैं:

1. ये डाइट कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करती है। यानि कि यदि आपकी बॉडी में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है तो इस डाइट को लेने से उसे सामान्य किया जा सकता है।

Also Read

More News

2. स्ट्रोक और मोटापे का खतरा कम होता है। जो लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान रहते हैं वह भी इस डाइट को फॉलो कर परफेक्ट शेप और फिगर पा सकते हैं।

3. प्लांट बेस्ड डाइट मधुमेह के खतरे को भी कम करती है। हमारे देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में ये डाइट लेना फायदेमंद हो सकता है। यह डाइट टाइप 1 डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है।

4. प्लांट बेस्ड डाइट में उच्च मात्रा में फाइबर होता है। फाइबर की सही मात्रा लेना हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। जब शरीर में फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है तो कई रोग अपने आप ही कट जाते हैं।

5. कार्बन फुटप्रिंट को कम करता है।

plant-based proteins

क्या होती है प्लांट बेस्ड डाइट?

प्लांट बेस्ड डाइट वह डाइट होती है जिसमें फल जैसे कि बेरीज़, केला, सेब, अंगूर, तरबूज और खट्टे फल आदि होते हैं। साथ ही ब्रोकली, बीटरूट, गोभी, गाजर और टमाटर जैसी सब्जियों होती हैं। साथ ही किडनी बीन्स, ब्लैक बीन्स, मटर, नट्स और साबुत अनाज जैसी चीजें प्लांट बेस्ड डाइट कहलाती है। इनका सेवन जितना आसान होता है उससे ज्यादा यह फायदेमंद होती है। आज के समय में सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि कई सेलेब्रिटी भी प्लांट बेस्ड डाइट को फॉलो कर रहे हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

क्यों फायदेमंद होती है प्लांट बेस्ड डाइट?

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के जर्नल में प्रकाशित 2019 के एक अध्ययन के अनुसार, मध्यम आयु वर्ग के ऐसे वयस्क प्लांट बेस्ड डाइट का अधिक और नॉनवेज का कम सेवन करते हैं उन्हें दिल के रोगों का कम जोखिम रहता है और उनकी हार्ट हेल्थ अच्छी रहती है। जब कोई व्यकित अपनी डाइट में मीट की मात्रा का कम सेवन करता तो उसे स्ट्रोक, उच्च कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप की समस्याओं, टाइप 2 मधुमेह और मोटापे के जोखिम का खतरा भी कम रहता है।