Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बचना है डायबिटीज, हृदय और अन्य कई रोगों से, तो जरूर खाएं ये 6 फल

अध्ययनों के मुताबिक, पपीता हृदय रोग जैसी कई अलग-अलग स्थितियों के खिलाफ सुरक्षा प्रदान कर सकता है। पपीता में पाया गया फाइबर पाचन स्वास्थ्य में भी सुधार कर सकता है। और भी हैं कई फल जिनके सेवन से आप कई तरह के रोगों से बचे रह सकते हैं।

बचना है डायबिटीज, हृदय और अन्य कई रोगों से, तो जरूर खाएं ये 6 फल
Eating more fruits can help you live healthier, look better, and even stay away from diseases. © Shutterstock.

Written by Anshumala |Published : February 13, 2019 11:48 AM IST

अक्सर लोग अपनी डाइट में फलों को बहुत कम ही शामिल करते हैं पर नियमित रूप से फलों के सेवन से आप कई तरह के रोगों से बचे रह सकते हैं। फलों को नहीं खाने के पीछे इसका महंगा होना भी होता है। इन सब चीजों से हटकर यदि हम फलों की खूबियों के बारे में बात करें, तो यह हमारे शरीर को अलग-अलग तरीकों से फायदा पहुंचाता है। इससे शरीर को ऊर्जा तो मिलती ही है, साथ ही यह हमें कई तरह की बीमारियों से भी दूर रखता है।

ये फल रखेंगे रोगों से आपको दूर 

सेब- सेब में पॉलीफेनॉल नामक एक पोषक तत्व होता है। यह विशेष फाइटोन्यूट्रिएंट एंटीऑक्सीडेंट गुण के लिए जाना जाता है। सेब कैंसर, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, और हृदय रोग जैसी बड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट, खनिज और फाइबर पाया जाता है, यह आपके वजन घटाने के कार्य में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Also Read

More News

इन रंग-बिरंगे फलों में छिपे हैं सेहत के कई राज, खाएंगे तो रहेंगे हमेशा स्वस्थ

अंगूर- अंगूर फाइबर, पोटेशियम, और विटामिन और अन्य खनिजों से भरा हुआ एक पौष्टिक फल है। इसमें क्वरसिटिन और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो न केवल कोलेस्टॉल को नियंत्रित करता है बल्कि हृदय रोग के खतरे को कम करता है। इसमें पोटैशियम और आयरन होता है जो खून की कमी के खतरे को कम करता है। यह शरीर में होने वाले दर्द और ऐंठन से भी आराम देता है।

स्ट्रॉबेरी- स्ट्रॉबेरी को मेमोरी को बेहतर करने, डायबिटीज का इलाज करने, हृदय कार्य को बढ़ावा देने तथा उच्च रक्तचाप या हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए जाना जाता है। यह फोलेट, पोटैशियम, विटामिन-सी और मैग्नीज से भरपूर है तथा इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाया जाता है जो सूजन और फ्री रेडिकल्स के खिलाफ लड़ने में मदद करता है।

वेट लॉस टिप्स : खाएंगे इन फलों को तो जल्दी होगा वजन कम

तरबूज- तरबूज एक ऐसा फल है जिसका सेवन करके आप कई तरह के रोगों से खुद को दूर कर सकते हैं। अगर इसके स्वास्थ्य लाभ की बात करे तो यह डयाबिटीज को नियंत्रण में रखने, मुक्त कणों या फ्री रेडिकल्स से लड़ने, दिल को स्वस्थ रखने तथा वजन को कम करने में बहुत ही सहायता करता है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है जो वजन को नियंत्रित रखता है। तरबूज में विटामिन-सी, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। इसमें पानी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं रहती और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है।

केला- केला पौष्टिकता का पावरहाउस है, जो ऊर्जा देने के साथ-साथ कार्बोहाइड्रेट और पोटेशियम से भरपूर फल है। केले में विटामिन-सी, कॉपर, बायोटिन और फाइबर होता है जो पेट से जुड़ी कई समस्याओं जैसे- कब्ज, दस्त या एसिडिटी से आराम देता है। इसमें पेक्टिन भी होता है जो ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में सहायता करता है। केले में पोटैशियम सबसे अधिक होता है जो शरीर में केमिकल को संतुलित करने में सहायता करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

पपीता- यह फल पूरे साल आसानी से मिल जाता है। हमारे स्वास्थ्य के लिए यह बेहद लाभकारी है। अध्ययनों के मुताबिक, पपीता हृदय रोग जैसी कई अलग-अलग स्थितियों के खिलाफ सुरक्षा प्रदान कर सकता है। पपीता में पाया गया फाइबर पाचन स्वास्थ्य में भी सुधार कर सकता है।

About the Author

... Read More