डायबिटीज के जानी दुश्मन हैं सर्दियों के ये 5 फल, कम करना है बढ़ा हुआ शुगर, तो सुबह खाली पेट जरूर खाएं ये फल

Best fruits in winter to control diabetes: हाई ब्लड शुगर के मरीज सिर्फ दवाओं की मदद से ही नहीं बल्कि इन टेस्टी फ्रूट्स का सेवन करके भी अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने काफी मदद ले सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 25, 2023 2:46 PM IST

Winter fruits in empty stomach for diabetes: हाई ब्लड शुगर यानी डायबिटीज एक क्रोनिक बीमारी है और इस बारे में आज के समय में ज्यादातर लोग जान चुके हैं कि यह रोग ज्यादातर उन लोगों में ही देखा जाता है, जिनका लाइफस्टाइल और डाइब हैबिट्स जिनकी खराब हो चुकी है। इसलिए यह भी सच है कि अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज है, तो वह अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में सुधार करके अपने ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल करके रख सकता है। हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के लिए सही डाइट होना भी जरूरी है। सर्दियों में अपनी डाइट में फलों को शामिल करना अच्छा विकल्प हो सकता है और हम इस लेख में आपको ऐसे ही कुछ फलों के बारे में बताने वाले हैं। अगर आपको या फिर आपके परिवार में किसी को डायबिटीज की समस्या है, तो सर्दियों में इन फलों का सेवन करना अच्छा विकल्प हो सकता है।

1. संतरा (Empty stomach orange in diabetes)

अलग-अलग प्रकार के विटामिन्स व मिनरल्स से भरपूर संतरा सर्दियों के मौसम में डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद अच्छा विकल्प हो सकता है। हाई ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ-साथ संतरे में मौजूद खास तरह के पोषक तत्व डायबिटीज से जुड़ी अन्य कई जटिलताओं को कम करने में मदद करते हैं।

2. अमरूद Empty stomach guava in diabetes)

सर्दियों के मौसम में डायबिटीज के मरजों को रोजाना एक अमरूद का सेवन जरूर करना चाहिए, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ-साथ अन्य कई फायदे पहुंचाता है। कई रिसर्चों में भी पाया गया है कि डायबिटीज में अमरूद का सेवन करना ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। सुबह खाली पेट एक पके हुए अमरूद का सेवन किया जा सकता है।

3. सेब Empty stomach apple in diabetes)

रोजाना एक सेब का सेवन करना भी डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों को रोजाना सुबह खाली पेट एक सेब का सेवन जरूर करना चाहिए, जिससे ब्लड शुगर लेवल सामान्य रहने के साथ-साथ कब्ज व पेट से जुड़ी जटिलताएं भी अपने आप कम होने लगेंगी। आप दिन में भी सेब का सेवन कर सकते हैं।

4. अंगूर Empty stomach grapes in diabetes)

अगर सीमित मात्रा में अंगूर का सेवन किया जाए तो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए यह भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल है, तो आप रोजाना एक फ्रेश अंगूर सुबह खाली पेट भी खास सकते हैं। वहीं अगर आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ है, तो पहले उसे कंट्रोल करें और फिर खाली पेट अंगूरों का सेवन करना शुरू करें।

5. किवी Empty stomach kiwi in diabetes)

सर्दियों के मौसम में किवी का सेवन करना भी डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद रहता है। रोजाना इसका सेवन करना न सिर्फ ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करेगा बल्कि इसमे मौजूद कई प्रकार के विटामिन व मिनरल्स भी आपके ब्लड शुगर लेवल को कम करने में आपकी काफी मदद करेंगे। सुबह खाली पेट किवी का सेवन करना भी डायबिटीज में काफी फायदेमंद हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source