
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : June 19, 2023 10:53 AM IST
Fruits to Clean Stomach : शरीर को बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए पाचन तंत्र को मजबूत और स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी है। पेट में गड़बड़ की वजह से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इन परेशानियों को कम करने के लिए आप अपने खाद्य पदार्थों पर ध्यान दें। अगर आप जंकफूड्स और तेल-मसालेदार चीजों का अधिक सेवन करते हैं, तो इससे पेट से जुड़ी कई बीमारियां हो सकती हैं। साथ ही पेट में गंदगी भी जमा हो सकता है। ऐसे में आपको अपने खाद्य पदार्थों पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप हेल्दी खानपान का सेवन करते हैं, तो पेट की सफाई हो सकती है। पेट में जमा गंदगी को बाहर निकालने के लिए कई तरह के फ्रूट्स का सेवन किया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे फ्रूट्स के बारे में बताएंगे, जिससे पेट की गंदगी को बाहर किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन फ्रूट्स के बारे में-
मौसमी स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। अगर आप पेट में जमा गंदगी को बाहर करना चाहते हैं, तो मौसमी का सेवन करें। यह कई जरूरी विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स में भरपूर होता है, जो पेट में जमा गंदगी को दूर कर सकता है। इसके अलावा आप पेट में जमा गंदगी को कम करने के लिए कई तरह के खट्टे फल जैसे - नींबू, संतरा जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं।
पेट की गंदगी को बाहर करने के लिए सेब का सेवन कर सकते हैं। सेब में फाइबर होता है, तो आंत में मौजूद फाइबर को कम कर सकता है। इसके अलावा यह कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो पेट की गंदगी से बाहर कर सकता है। वहीं, यह वजन को घटाने में आपकी मदद कर सकता है। साथ ही समग्र शरीर के लिए हेल्दी साबित हो सकता है।
एवोकाडो पेट की गंदगी को बाहर करने में आपकी मदद कर सकता है। इससे आपको काफी लाभ होगा। यह एक समृद्ध घुलनशील और अघुलनशील फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट में जमा गंदगी और कोलन की गंदगी को साफ करने में आपकी मदद कर सकता है। नियमित रूप से एवोकाडो का सेवन करने से यह कोलन कैंसर होने की संभावना को कम कर सकता है।
पेट की गंदगी और कोलन को साफ करने के लिए आप कई तरह के बेरीज, जैसे- ब्लैकबेरीज, रास्पबेरीज, स्ट्रॉबेरी इत्यादि का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो पेट की गंदगी को साफ कर सकता है।
पेट में जमा गंदगी को क्लीन करने के लिए आप इन फलों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा पाइनएप्पल, प्रून्स, कीवी इत्यादि का भी सेवन किया जा सकता है। इन फलों में मौजूद गुण को क्लीन कर सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।