
Also Read
नाशपाती खाना दिल के लिए कैसे होता है हेल्दी, जानें।
यदि आप बिना अधिक पैसे खर्च किए दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो नाशपाती (pear health benefits) जरूर खाएं। इसके नियमित सेवन से हृदय रोग और रक्तचाप को नियंत्रण में रखा जा सकता है। नाशपाती के अलावा कई अन्य फलों के सेवन से भी दिल सेहतमंद (Fruits for Heart Health) बना रहता है। लाल रंग के फल हों, नाशपाती हो या कोई भी अन्य फल नियमित रूप से इनका सेवन करना चाहिए, क्योंकि इससे दिल को वो सभी आवश्यक तत्व मिलते हैं, जिससे हार्ट अच्छी तरह से काम कर पाता है। अमेरिका की कोलोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी में कुछ वर्षों पहले हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई थी कि नाशपाती खाना दिल के लिए (pear is Healthy for heart) अच्छा होता है। जो लोग मेटाबॉलिक सिंड्रोम से पीड़ित होते हैं, उन्हें नियमित रूप से नाशपाती खाना चाहिए, इससे उनका रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) नियंत्रण में रह सकता है।
इस बात को साबित करने के लिए शोध में 45 से 65 वर्ष के 50 प्रतिभागियों को शामिल किया गया। इनमें कुछ प्रतिभागी मेटाबॉलिक सिंड्रोम से पीड़ित थे। अध्ययन के अनुसार, मेटाबॉलिक सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्तियों में रक्तचाप और हृदय जोखिम कारकों में काफी सुधार देखा गया। हालांकि, नाशपाती में मौजूद कौन सा तत्व दिल को स्वस्थ रखता है, इस पर अभी अध्ययन जारी है। इसके अलावा भी कई फल होते हैं, जो हार्ट को हेल्दी (Fruits for Heart Health) रखते हैं।
World Heart Day 2019 : हार्ट अटैक से बचने के लिए करें ये काम
हेल्दी हार्ट के लिए फलों का सेवन (Fruits for Heart Health) नियमित करना जरूरी होता है। एक अन्य शोध के अनुसार, प्रतिदिन फलों के सेवन से हार्ट डिजीज होने की संभावना 40 प्रतिशत और असमय मृत्यु का खतरा 32 प्रतिशत तक कम हो जाता है। जो लोग हर दिन फल खाते हैं, उनमें फलों का सेवन नहीं करने वालों की तुलना में हृदय रोगों का खतरा 25 से 40 प्रतिशत तक कम होता है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता के अनुसार, यदि आप अधिक से अधिक फलों का सेवन करते हैं, तो आपमें कार्डियोवैस्कुलर डिजीज (सीवीडी) होने का खतरा काफी कम हो जाता है। फल आप जितना खाएंगे, आपकी सेहत के लिए फायदेमंद ही होगा। इससे आप कई अन्य रोगों से भी बचे रह सकते हैं।
- नाशपाती में काफी मात्रा में पोटैशियम और ग्लूटाथिओन होता है। ये दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट के प्रकार हैं। जब आप नाशपाती खाते हैं, तो ये दोनों तत्व रक्तचाप को कम करते हैं। हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को भी काफी हद तक कम करने में मदद करते हैं।
- दिल और दिमाग को हेल्दी रखने के लिए भी आप नाशपाती खा सकते हैं। यह फल दिल और दिमाग की ताकत को बढ़ाता है। प्रत्यके दिन आप एक या दो नाशपाती खाएंगे, तो शारीरिक शक्ति और पुरुषों के वीर्य में वृद्धि भी होगी।
- नाशपाती में कुछ ऐसे यौगिक मौजूद होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण आपका शरीर कई तरह के रोगों से घिर सकता है।
Healthy Heart Tips : दिल की बीमारियों से बचना है, तो अपनाएं ये हेल्दी हैबिट्स
टमाटर, तरबूज, स्ट्रॉबेरी, गाजर, लाल शिमला मिर्च, सेब, प्लम, ब्लू बेरीज, यहां तक कि पपीता आदि लाल रंग के फलों औए कुछ लाल रंग की सब्जियों को खाने से हार्ट पर पॉजिटिव असर होता है। लाल रंग के फलों व सब्जियों में लाइकोपीन नामक कैरोटीनॉयड होता है, जो एक फाइटोन्यूट्रीएंट और एंटीऑक्सिडेंट होता है। इसके सेहत पर कई लाभ होते हैं। ये सभी तत्व शरीर में होने वाले दर्द, कैंसर, आंखों की रोशनी को सुरक्षित बनाए रखते हैं। इनसे हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। ये तत्व दिल को भी स्वस्थ रखते हैं। हार्ट के डॉक्टर भी इन्हीं कारणों से लाइकोपीन से भरपूर चीजें खाने की सलाह देते हैं।