
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : March 3, 2023 11:54 AM IST
Fruits and vegetables good for organs: एक अच्छा और हेल्दी जीवन जीने के लिए हमारे शरीर के एक-एक अंग का हेल्दी होना जरूरी है। जब आपके शरीर के अंदरूनी अंग हेल्दी होंगे तभी वे सामान्य रूप से काम कर पाएंगे और आपका शरीर हेल्दी रहेगा। लेकिन खराब लाइफस्टाइल और सही खानपान न होने के कारण देखा गया है कि हर परिवार में कोई न कोई व्यक्ति ऐसा होता है, जिसे किसी न किसी प्रकार की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या होती है। यहां तक कि किसी-किसी परिवार में तो एक से ज्यादा लोग भी होते हैं, जो किसी न किसी क्रॉनिक डिजीज से जूझ रहे होते हैं। हालांकि, जो लोग अपने लाइफस्टाइल और डाइट का खासतौर पर ध्यान रख रहे हैं, उन्हें ऐसी बीमारियां होने का खतरा बहुत कम होता है। डाइट में कुछ ऐसे फूड्स को शामिल करना जरूरी है, जो आपके अंगों को डैमेज होने से बचाते हैं। यदि आप भी अपने हार्ट, फेफड़े, किडनी और लिवर जैसे अंगों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आपको भी अपनी डाइट में ये सब्जियां शामिल कर लेनी चाहिए।
आपको सबसे पहले ये जानना होगा कि अगर आप अपने अंगों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो ऐसी डाइट होनी जरूरी है जो आपके पाचन के लिए लाइट रहे और न्यूट्रिएंट्स भी उससे खूब मात्रा में मिले। उबली सब्जियां आपकी इन दोनों जरूरतों को पूरा करती हैं। अपनी रोजाना की डाइट में उबालकर खाई जाने वाली सब्जियां जैसे लौकी, कद्दू, ब्रोकोली और अन्य सब्जियों को जरूर शामिल करें। कुछ सब्जियां कच्ची भी खाई जा सकती हैं और उन्हें उबाला भी जा सकता है, जिनका सेवन आप अपनी पसंद के अनुसार कर सकते हैं।
शरीर के अंदरूनी अंगों को डैमेज होने से बचाने के लिए डाइट में हरी सब्जियों का होना बहुत जरूरी है। पालक, ब्रोकोली और ब्रसेल स्प्राउट्स जैसी सब्जियों में खूब मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो इन अंगों की कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाते हैं। साथ ही इनमें अन्य कई प्रकार के ऐसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो शरीर के अंगों से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।
शरीर के एक-एक अंग को हेल्दी रखने के लिए मौसमी फल खाना बहुत जरूरी है। मौसम के अनुसार लगने वाले फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो अंगों को जरूरी पोषण प्रदान करते हैं। साथ ही साथ इनमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स व अन्य एजेंट ऑर्गन डैमेज को कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं।
खट्टे फल जैसे संतरा और मौसमी और नींबू आदि का सेवन करना आपके अंगों को डैमेज होने से बचाता है। इन फलों के सेवन करने से न सिर्फ आपके अंग डैमेज होने से बचाव रहता है यहां तक कि इनका सेवन करने से पहले से डैमेज हुए अंग भी स्वस्थ हो सकते हैं। इन फलों में खूब मात्रा में विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो डैमेज रोकने व पहले से हुए डैमेज को ठीक करने में मदद करते हैं।