बदलते मौसम में कौन-से फलों का जूस पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

बदलते मौसम में आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। इस मौसम में आप कुछ फलों का जूस बनाकर पी सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : September 15, 2025 6:09 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja

Fruit Juice for Changing Season: बदलते मौसम में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होना बेहद आम हैं। इस मौसम में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इसकी वजह से कई तरह के रोग पैदा होने लगते हैं। बदलते मौसम में संक्रमण की समस्या भी हो सकती है। इसलिए बदलते मौसम में हेल्दी डाइट लेना जरूरी होता है। इसके लिए आपको फलों का जूस जरूर पीना चाहिए। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन जानते हैं बदलते मौसम में कौन-से फलों का जूस पीना चाहिए?

अनार का जूस पिएं

बदलते मौसम में अनार का जूस पीना बेहद फायदेमंद होता है। अनार के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। अगर आप बदलते मौसम में रोजाना अनार का जूस पिएंगे तो इससे सेहत को कई लाभ मिलेंगे। अनार का जूस पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इससे कई तरह के रोग और संक्रमण से बचाव होता है। अनार का जूस पीने से खून की पूर्ति होती है और एनीमिया की समस्या दूर होती है। अनार का जूस पीने से हार्ट हेल्थ में भी सुधार होता है। इसलिए आपको कुछ दिनों तक रोजाना अनार के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए।

संतरे का जूस पिएं

संतरे का जूस सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। इसलिए आपको बदलते मौसम में संतरे का जूस जरूर पीना चाहिए। संतरे के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। संतरे के जूस में विटामिन-सी भी होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इससे बदलते मौसम में होने वाले सर्दी-जुकाम, खांसी और संक्रमण आदि से बचाव होता है। इसलिए हर व्यक्ति को बदलते मौसम में संतरे का जूस पीना चाहिए। संतरे का जूस पीने से पाचन-तंत्र मजबूत बनता है। इस जूस को पीने से त्वचा का निखार भी बढ़ता है।

सेब का जूस पिएं

बदलते मौसम में सेब का जूस भी जरूर पीना चाहिए। सेब का जूस विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। अगर आप रोजाना इस जूस का सेवन करेंगे, तो इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव होगा। सेब का जूस पीने से हृदय रोगों से बचाव होता है। अगर आप रोजाना सेब का जूस पिएंगे तो इससे लिवर की सेहत बेहतर होती है। इससे त्वचा का निखार बढ़ता है और दाग-धब्बे भी मिटते हैं।

Highlights

  • बदलते मौसम में फलों का जूस पीना बेहद फायदेमंद होता है।
  • बदलते मौसम में सेब का जूप पीना चाहिए।
  • इस मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन-सी से भरपूर जूस पीना चाहिए।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source