Fruit Juice benefits: फ्रूट जूस में होता है फलों के पोषक तत्वों और एंजाइम्स का निचोड़, ताज़े फलों का रस पीने से होते हैं ये फायदे

अक्सर, मरीज़ों का भोजन कहे जाने वाले फ्रूट जूस या फलों के रस सभी के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। वजन कम करने और अनहेल्दी इटिंग हैबिट्स से छुटकारा पाने के लिए फ्रूट जूस बहुत अच्छे होते हैं। रोज़ सुबह फलों का ताज़ा रस पीने से वेट लॉस होता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 2, 2020 4:05 PM IST

Fruit Juice Benefits: फ्रूट जूस पीने को लेकर कई तरह की बातें की जाती हैं। अक्सर, मरीज़ों का भोजन कहे जाने वाले फ्रूट जूस या फलों के रस सभी के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।  हालांकि, डायट एक्सपर्ट्स लोगों को बिना किसी खास वजह के फ्रूट जूस पीने से मना करते हैं। क्योंकि, फलों का रस पीने से बेहतर है कि साबुत फलों का सेवन किया जाए। वहीं, वेट लॉस से लेकर कुछ खास हेल्थ-प्रॉब्लम्स में जूस डायट की सलाह दी जाती है। जानते हैं फ्रूट जूस पीने से कौन-से फायदे होते हैं। (Fruit Juice Benefits in hindi)

Juice Diet Tips: वेट लॉस या हेल्दी स्किन के लिए फलों का रस है फायदेमंद, लेकिन जूस डायट लेने से पहले ध्यान में रखें ये टिप्स

फ्रूट जूस पीने के हेल्दी फायदे (Fruit Juice benefits):

डिटॉक्स:

रोज़ सुबह खाली पेट एक गिलास फ्रूट जूस पीने से बॉडी क्लिंज़ यानि डिटॉक्सीफिकेशन में मदद होती है। लेकिन, ध्यान रहें कि जो भी फ्रूट जूस पीएं। वह, ताज़े फलों से तैयार किया गया हो। डिब्बाबंद फ्रूट जूस पीने से बचें। ताज़े फ्रूट जूस में विभिन्न विटामिन्स, मिनरल्स और एंजाइम्स होते हैं। जिन्हें, जूस के साथ शरीर आसानी से अवशोषित कर लेता है। इस तरह फ्रूट जूस पीने से शरीर से विषैले तत्वों को बाहर फेंकना आसान हो जाता है।

Skin Detox : शरीर में जमा गंदगी का स्किन पर होता है असर, इन 3 ड्रिंक्स की मदद से करें डिटॉक्स, मिलेगी हेल्दी बॉडी और ग्लोइंग स्किन

वेट लॉस:

वजन कम करने और अनहेल्दी इटिंग हैबिट्स से छुटकारा पाने के लिए फ्रूट जूस बहुत अच्छे होते हैं। रोज़ सुबह फलों का ताज़ा रस पीने से वेट लॉस होता है। दरअसल, फ्रूट जूसेस पीना तेज़ी से वेट लॉस करने का एक अच्छा तरीका है। लेकिन, वेट लॉस के अलावा जूस पीने से इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग बनता है। इससे, डायजेशन सुधरता है। एलर्जिस और छोटी-मोटी बीमारियों से बचने में भी सहायता है।

वेट लॉस: क्या आप जूस डायट लेते हैं, नहीं होगा वेट लॉस, जानें क्यों ?

 क्रेविंग कंट्रोल करने में मददगार:

जब भी आपको कुछ अनहेल्दी खाने की इच्छा हो तो, एक गिलास फ्रूट जूस पीएं।  ताज़े फ्रूट जूस पीने का यही फायदा होता है कि यह अनहेल्दी या हाई-कैलोरी और डीप-फ्राइड फूड खाने की इच्छा कम करता है और आपका पेट भी भरता है। इससे, आपको काफी देर तक क्रेविंग नहीं होती और आप अपना मुख्य भोजन खाने तक मदद होती है।

Juices for Weight Loss: वेट लॉस और बेली फैट कम करने के लिए पीएं इन 3 सब्ज़ियों के जूस

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source