Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चैत्र नवरात्रि के व्रत में दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए पिएं ये 3 जूस, थकान और कमजोरी नहीं होगी महसूस

Chaitra Navratri 2023 : चैत्र नवरात्रि में अगर आप उपवास रख रहे हैं, तो अपने शरीर को हाइ़ड्रेट रखना न भूलें। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप कुछ हेल्दी जूस का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको कमजोरी और थकान महसूस नहीं होगी। आइए जानते हैं कुछ हेल्दी जूस के बारे में-

चैत्र नवरात्रि के व्रत में दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए पिएं ये 3 जूस, थकान और कमजोरी नहीं होगी महसूस

Written by Kishori Mishra |Updated : March 23, 2023 4:30 PM IST

Chaitra Navratri 2023 : चैत्र नवरात्रि 22 मार्च यानी आज से शुरू हो चुकी है। इस अवसर पर कई लोग उपवास रखते हैं। उपवास से शरीर और मन को शांति मिलती है, लेकिन कई बार उपवास के कारण आपको कमजोरी भी महसूस हो सकती है। मानस हॉस्पिटल की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि उपवास के दौरान शरीर में पानी की कमी के कारण कमजोरी और थकान महसूस सकती है। इस स्थिति में आप कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इन हेल्दी जूस से आप चैत्र नवरात्रि के व्रत में होने वाली कमजोरी को दूर कर सकते हैं। साथ ही आपके शरीर को पोषण भी प्राप्त होता है। आइए जानते हैं उपवास के दौरान किस तरह के जूस से शरीर की कमजोरी होगी दूर? 

मौसमी का जूस

खट्टे फलों में विटामिन सी की प्रचुरता होती है। विटामिन सी मुक्त कणों (शराब का सेवन, धूम्रपान, प्रदूषण) के नकारात्मक प्रभावों से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा साइट्रस फलों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो समग्र शरीर के लिए हेल्दी होते हैं। अगर आप नवरात्रि का फास्ट रख रहे हैं, तो इस मौके पर मौसमी का जूस पी सकते हैं। मौसमी का जूस पीने से आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। साथ ही यह शरीर की अन्य परेशानियों को भी कम कम कर सकता है। स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमें मुनक्का और शहद एड करें। यह आपके लिए काफी हेल्दी भी हो सकता है। 

स्ट्रॉबेरी और चुकंदर का जूस

चुकंदर एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस है। यह विटामिन सी से भरपूर है, जो आपकी त्वचा की रंगत को बढ़ाता है। साथ ही स्किन की सूजन को भी कम कर सकता है। यह आपके लिवर को साफ करने और विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। वहीं, स्ट्रॉबेरी में भी विटामि सी मौजूद होता है। साथ ही यह स्वाद और मिठास भी बढ़ाता है। इन दोनों मिश्रण से बना जूस आपके शरीर को पोषण प्रदान करता है। साथ ही इससे शारीरिक कमजोरी और थकान दूर होती है। 

Also Read

More News

बेरी और दही स्मूदी

बेरीज (रसभरी, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, अकाई बेरी) फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं। साथ ही बेरीज में पॉलीफेनोल्स की भी प्रचुरता होती है। वहीं, दही प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है और इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं। यह आपके गट हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है। अगर आप नवरात्रि का उपवास रख रहे हैं, तो बेरीज और दही से तैयार स्मूदी का सेवन करें। इससे आपके शरीर को एनर्जी मिलेगी। साथ ही आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहेगा। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

उपवास के दौरान इन जूस का सेवन करने से आपके शरीर को एनर्जी मिल सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की परेशानी है तो एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही उपवास रखें ताकि आप गंभीर परिस्थियों से बच सकें।