वेट लॉस से लेकर कोलेस्ट्रॉल कम करने तक, बहुत कमाल का है उबले हुए केले खाना

उबले केले खाना या फिर इसकी चाय पीना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। दुनियाभर के कई देशों में उबले हुए केले को खाना उनकी प्राचीन परंपरा, चिकित्सा और स्वाद से जुड़ा है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : December 21, 2023 8:41 PM IST

केले को हमेशा से ही सेहतमंद माना गया है। यह न सिर्फ हमें तुरंत एनर्जी देता है, बल्कि शरीर को अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी देता है। अपने इन्हीं गुणों के कारण कई देशों में केला लोगों का सबसे पसंदीदा फल है। अमेरिका, कैमरून जैसे देशों में ताजा केला खाना लोगों की पहली पसंद होता है। हालांकि पिछले काफी समय में केले को लेकर एक नया ट्रेंड सोशल मीडिया पर चल रहा है और वो है 'उबले हुए केले' खाना। जी हां, पोषण विशेषज्ञों के अनुसार उबले केले खाना या फिर इसकी चाय पीना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। आखिर कहां से आया यह नया ट्रेंड और क्या है इसके पीछे की सच्चाई, चलिए जानते हैं।

क्या उबले हुए केले खाना सच में है फायदेमंद

सबसे पहले ये जानें

सोशल मीडिया पर भले ही इन दिनों उबले हुए केले को खाना ट्रेंड में चल रहा है, लेकिन दुनियाभर के कई देशों में उबले हुए केले को खाना उनकी प्राचीन परंपरा, चिकित्सा और स्वाद से जुड़ा है। चीन और अफ्रीका में प्राचीन काल से उबले हुए केले को चिकित्सा का अहम हिस्सा माना गया है। वहीं थाई संस्कृति में उबले हुए केले की कई डिशेज शामिल हैं। कई पश्चिमी देशों में उबले केले की ब्रेड बनाई जाती है, जिसे नाश्ते या फिर मिठाई के रूप में खाया जाता है।

इसलिए फायदेमंद है उबला हुआ केला

विशेषज्ञों के अनुसार उबले केले को पचाना काफी आसान होता है। ताजा केले में अत्यधिक फाइबर होता है, ऐसे में कुछ लोगों को इसे पचाने में परेशानी होती है। वहीं उबले केले से विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, एंटीऑक्सिडेंट और अन्य खनिज पदार्थ बाहर लाने में मदद मिलती है, जिससे शरीर इन्हें आसानी से अवशोषित कर पाता है। इसी के साथ केले को उबालने पर इसमें स्टार्च बढ़ जाता है, जिससे ऊर्जा अधिक मिल पाती है।

वजन कंट्रोल करने में मददगार

उबलने से केले की मिठास बढ़ जाती है और यह एक नेचुरल स्वीटनर के रूप में काम करता है, जिससे चीनी खाने की इच्छा कम होती है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो इसे मीठे के रूप में खाकर आप वजन कंट्रोल कर सकते हैं। एक मध्यम उबले केले में मात्र 105 कैलोरी होती है। वहीं इसमें फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा शून्य होती है, 1 ग्राम प्रोटीन व 422 मिलीग्राम पोटेशियम होता है।

पाचन तंत्र में सुधार

विभिन्न अध्ययनों से यह बात साफ है कि उबले हुए केले आपके पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। केले फाइबर और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होते हैं, जिसके कारण यह पाचन तंत्र में सुधार लाते हैं। पारंपरिक चीनी चिकित्सा में भी उबले हुए केले को महत्वपूर्ण माना गया है। इसके अनुसार उबले हुए केले उन लोगों के लिए उपयोगी माने जाते हैं जो कब्ज या खांसी से पीड़ित हैं। वहीं अफ्रीका में भी उबले हुए केले को चिकित्सा में शामिल किया गया है। यहां दस्त के इलाज के लिए उबले हुए केले खाए जाते हैं।

ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल

अनियंत्रित उच्च रक्तचाप हृदय रोग और स्ट्रोक की आशंका बढ़ाता है। ऐसे में उबले हुए केले का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें पोटेशियम उच्च मात्रा में होता है, जिससे ये आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मदद करते हैं। इसी के साथ ये कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कंट्रोल करते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source