वजन घटाने से लेकर सिर दर्द तक, कई बीमारियों में काम आती है सोंठ, जानें इसके सेहत लाभ

सोंठ में मौजूद एंटी ऑक्‍सीडेंट और एंटी इन्‍फ्लामेटरी गुण माइग्रेन जैसी गंभीर बीमारियों में भी राहत दिलाते हैं। इसे आप दाल-सब्‍जी के साथ ही आटे में गूथ कर भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 27, 2019 9:36 PM IST

अदरक को सुखाकर बनाए जाने वाले पाउडर को सोंठ कहा जाता है। अदरक को जहां ताजा प्रयोग किया जाता है, वहीं सोंठ पाउडर को लंबे समय तक इस्‍तेमाल के लिए स्‍टोर करके भी रखा जा सकता है। अपने खास पोषक तत्‍वों के कारण इसे स्‍वाद बढ़ाने वाले मसाले के साथ ही औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है। यह सेहत के साथ ही सौंदर्य के लिए भी काफी लाभदायक है।

खास हैं सोंठ

अदरक में कुछ खास तरह के पोषक तत्‍व होते हैं। इसे जिंजोरियल कहा जाता है। जिसके कारण इसे औषधि की संज्ञा दी गई है। यह सर्दी-जुकाम, सिर दर्द से लेकर और भी कई बीमारियों में काम आती है। इसमें एंटी बैक्‍टीरियल और एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। जो वजन घटाने में भी कारगर हैं। वहीं जब इसे सुखाकर इसकी सोंठ बनाई जाती है तो यह वात और पित संबंधी रोगों को दूर करने में भी कारगर होती है।

सोंठ के सेहत लाभ

वजन कम करने के लिए सोंठ

अगर आप बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो सोंठ को अपनी डाइट में शामिल करें। इसमें मौजूद खास गुण लिपिड प्रोफाइल कम करने में मदद करते हैं। इसलिए अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो सब्‍जी में हींग और जीरे के साथ ही सोंठ का छौंक लगाना भी शुरू करें।

मौसमी संक्रमण से बचाए

मॉनसून और उसके बाद अकसर मौसमी संक्रमण के कारण लोग बीमार पड़ने लगते हैं। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में सोंठ को शामिल करें। हालांकि अदरक भी सर्दी-जुकाम जैसे संक्रमणों से हमारी रक्षा करती है। पर इसके अलावा आप सोंठ को डाइट में शामिल करें तो इस तरह के संक्रमणों से बच सकते हैं।

नहीं होंगी पाचन संबंधी समस्‍याएं

जिन लोगों का मेटाबॉलिज्‍म यानी चयापचय कमजोर होता है, उन्‍हें अकसर पेट संबंधी समस्‍याएं होती रहती हैं। जबकि सोंठ में वात और पित दोषों से होने वाली समस्‍याओं से निजात मिलती है। पेट में होने वाली गैस, बदहजमी और जलन जैसी समस्‍याओं में सोंठ राहत देती है।

सिर दर्द और माइग्रेन में भी है फायदेमंद

सोंठ में मौजूद एंटी ऑक्‍सीडेंट और एंटी इन्‍फ्लामेटरी गुण माइग्रेन जैसी गंभीर बीमारियों में भी राहत दिलाते हैं। इसे आप दाल-सब्‍जी के साथ ही आटे में गूथ कर भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अगर गैस के कारण या थकान के कारण आपको सिर में दर्द हो रहा है तो नींबू पानी में एक चुटकी सोंट मिलाकर पिएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source