Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
चुकंदर यानी बीटरूट एक सुपरफूड है। यह गहरी गुलाबी सब्जी पौष्टिक तत्वों का पिटारा है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, आयरन, सोडियम, मैग्नीशियम, सेलेनियम जैसे तत्व होते हैं। रोज सुबह इसका जूस पीना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इससे न सिर्फ आपका इम्यून सिस्टम अच्छा होता है, बल्कि ये आपको कई बीमारियों से भी बचाता है। यह जूस मसल पावर भी बढ़ाता है। अगर आप चाहते हैं कि आप हेल्दी रहें तो इस जूस का नियमित सेवन करना आपके लिए बेस्ट है।
चुकंदर का जूस हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। कई शोध बताते हैं कि चुकंदर के जूस में नाइट्रिक ऑक्साइड नामक तत्व उच्च मात्रा में होते हैं। इसके कारण ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। ऐसे में रोज सुबह इसका जूस पीना चाहिए।
चुकंदर का जूस बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इसके साथ ही ये लिवर के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। यह शरीर में ट्राइग्लिसराइड के लेवल को भी नियंत्रित करता है।
बीटरूट के जूस में बीटाइन नामक तत्व मौजूद होता है, जिसकी मदद से लिवर की कई परेशानियां दूर होती हैं। इसके कारण शरीर से टॉक्सिक पदार्थ आसानी से बाहर निकलने में मदद मिलती है, जिससे लिवर भी हेल्दी रहता है।
सर्दी के मौसम में अक्सर लोगों का वजन बढ़ने लगता है, लेकिन चुकंदर का जूस आपके शरीर में फैट जमने से रोकता है। इस जूस में कैलोरी काफी कम मात्रा में होती है। यह शरीर के वजन को घटाता है।
अपना पाचन तंत्र मजबूत करना चाहते हैं तो चुकंदर के जूस का नियमित सेवन जरूर करना चाहिए। पाचन तंत्र हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद आवश्यक है। इससे न सिर्फ हमारा वजन कंट्रोल में रहता है, बल्कि इससे हमारी एनर्जी भी बनी रहती है। इसलिए इसे मजबूत बनाना बेहद जरूरी है।
शरीर में खून की कमी से परेशान हैं तो आपको नियमित रूप से सुबह चुकंदर का जूस पीना चाहिए। आयरन से भरपूर चुकंदर खून की कमी को दूर करता है। दरअसल, चुकंदर बीटासायनिन और फाइटोकेमिकल जैसे एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होता है। ये दोनों ही तत्व शरीर में रक्त परिसंचरण को सुधारते हैं, जिससे लिवर और हार्ट दोनों ही हेल्दी रहते हैं। चुकंदर का जूस रक्त को शुद्ध करने में भी मददगार होता है।
डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अपनी डेली डाइट में चुकंदर का जूस शामिल करना चाहिए। चुकंदर में प्रचुर मात्रा में फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है।
आपके शरीर का इम्यून सिस्टम जितना मजबूत होगा, आप बीमारियों से उतना ही दूर रहेंगे। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में चुकंदर आपकी मदद करेगा। इसमें विटामिन सी के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जिसके कारण इम्यूनिटी मजबूत होती है।
चुकंदर का जूस हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन ये तभी होगा, जब आप इसे सही और उचित मात्रा में लें। सुबह खाली पेट चुकंदर का जूस पीना बेस्ट है।
अगर आपको सिर्फ चुकंदर का जूस पीना अच्छा नहीं लगता है तो आप इसे दूसरे फल या सब्जियों के जूस के साथ मिलाकर पी सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार दिन में 250 एमएल चुकंदर का जूस पीना लाभकारी होता है।