Health Benefits Of Capsicum: शिमला मिर्च से भी बनती हैं हड्डियां मज़बूत, जानें इस हेल्दी सब्ज़ी की न्यूट्रिशनल प्रोफाइल और सेहत लाभ

इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ आपकी डायट आपके शरीर के अन्य ऑर्गन्स, आंखों, बालों और स्किन को हेल्दी बनाने में मदद करता है। (Health benefits of Capsicum)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 16, 2021 4:52 PM IST

Health benefits of Capsicum: हेल्दी लिविंग और हेल्दी डायट हर उम्र में आपकी बॉडी को हेल्दी रहने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जब शरीर स्वस्थ हो तो मौसम के साथ होनेवाली बीमारियां और इंफेक्शन्स (Infections) आदि से भी आप सुरक्षित रह सकते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ आपकी डायट आपके शरीर के अन्य ऑर्गन्स जैसे, आंखों, बालों और स्किन को हेल्दी बनाने में भी मदद करता है। ऐसा ही एक हेल्दी फूड है शिमला मिर्च (Capsicum) जिसके अनजाने और बेमिसाल हेल्दी फायदों के बारे में लोगों को ज़रूर जानना चाहिए । (Health benefits of Capsicum in Hindi)

क्यों है शिमला मिर्च का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद ?

शिमला मिर्च या कैप्सिकम (Capsaicin) उन सब्ज़ियों में शुमार है जिन्हें विटामिन सी (Vitamin C) का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। विटामिन सी एक नैचुरल एंटीऑक्सिडेंट (Natural Antioxidants) होने के कारण इम्यून सिस्टम (Immune System) की क्षमता बढाने का काम करता है। यही वजह है कि मौसम बदलने के साथ-साथ लोगों को अपनी डायट में विटामिन सी रिच फूड (Vitamin C Rich foods) की मात्रा बढ़ाने की सलाह दी जाती है। (Health benefits of Capsicum)

शिमला मिर्च विभिन्न नैचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिंस और आयरन सहित कई पोषक तत्वों मौजूद होते हैं। एक कप (लगभग 100 ग्राम) शिमला मिर्च में इस तरह के पोषक तत्व होते हैं-

  • विटामिन ए 353 IU (Vitamin A)
  • एनर्जी लगभग 18 कैलोरी (Energy in capsicums)
  • फाइबर 1.2 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट 4.71 ग्राम
  • प्रोटीन 1.18 ग्राम
  • नैचुरल शुगर 2.35 ग्राम
  • आयरन 0.42 मिलीग्राम
  • विटामिन सी (Vitamin C) 77.6 मिलीग्राम

शिमला मिर्च बनाती है हड्डियों को मज़बूत

जिन लोगों को आर्थराइटिस (Arthritis) या गठिया की समस्या होती है उनके लिए शिमला मिर्च के सेवन को लाभकारी (Health benefits of Capsicum) माना जाता है। दरअसल, शिमला मिर्च में मौजूद विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व इंफेक्शन से सुरक्षा देते हैं जोड़ों के आसपास की सूजन (Swelling around joints) को कम करते हैं। जिससे, आर्थराइटिस और जॉइंट पेन की समस्या से पीड़ित लोगों को आराम मिलता है। (diet tips to get rid of joint pain)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source