अंडा मसालाः घर पर ऐसे बनाएं हेल्दी व टेस्टी एग मसाला

अगर आप अंडा खाना पसंद करते हैंं तो आपको घर पर ही एग मसाला की हेल्दी सब्जी बनानी चाहिए। हम यहां पर एग मसाला की ऐसी डिश बता रहे हैं जो हेल्दी होने के साथ टेस्टी भी रहेगी। आइए जानते हैं एग मसाला बनाने का बेहतर तरीका।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 22, 2019 8:55 PM IST

अंडा हेल्थ के लिए अच्छा होता है लेकिन एक ही तरह से खाने से लोगों का मन बदलने लगता है। एग करी और एग मसाला जो बाजार में मिलता है वह हेल्थ के लिए ठीक नहीं होता है क्योंकि उसमें जरूरत से ज्यादा मसाला और तेल मिला हुआ होता है। 6 शाकाहारी कीटोजेनिक डाइट फूड जो वजन कम करने में करते हैं मदद।

अगर आप अंडा खाना पसंद करते हैंं तो आपको घर पर ही एग मसाला की हेल्दी सब्जी बनानी चाहिए। हम यहां पर एग मसाला की ऐसी डिश बता रहे हैं जो हेल्दी होने के साथ टेस्टी भी रहेगी। आइए जानते हैं एग मसाला बनाने का बेहतर तरीका। लहसुन और प्याज आंत के कैंसर से आपको बचा सकते हैं।

जरूरी सामाग्री

2 कटा हुआ प्याज

4 मध्यम आकार के कटे हुआ टमाटर

2 कटी हुई हरी मिर्च

4 उबले हुए अंडे

नमक स्वादानुसार

2 चम्मच लहुसन-अदरक का पेस्ट

1 चम्मच हल्दी पाउडर

2 चम्मच जीरा पाउडर

2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

4 चम्मच चिकन मसाला

एक कप पीसा हुआ पुदीना

बनाने का तरीका 

सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें। जब ये गर्म हो जाएं तो इसमें प्याज डालकर हल्का ब्राउन कर लें। इसके बाद इसमें हरी मिर्च, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से फ्राई कर लें।

दूध का सेवन कैसे आपके मोटापे को कम करता है ?

इसके बाद इसमें कटा हुआ पुदीना डालकर हल्का सा भून ताकि पुदीने के कच्चेपन की महक चली जाए। फिर हल्दी और जीरा पाउडर मिक्स करें। अब नमक और लाल मिर्च पाडर डालें। मसाले को ढंग से फ्राई करें।

 दिमाग को बढ़ती उम्र में भी बेहतर रखना है तो करें सिर्फ एक काम।

अब कटे हुए टमाटर डालकर मुलायम होने तक उन्हें पकाए। फिर आधे कप पानी के साथ चिकन मसाला पाउडर डालें। मसाले के ग्रेवी बनने तक इसे पकाते रहें।

बॉडी क्लॉक बिगड़ने से बढ़ जाता है डिप्रेशन का खतरा।

अब उबले हुए अंडों को छील कर बाउल में निकाल लें। फिर अंडों को आधे-आधे हिस्से में काट ले और अब इन अंडों को ग्रेवी में रख दें। अब ग्रेवी को हर अंडे के ऊपर रखते जाए। अब एक प्लेट में निकाल लें। आपके एग मसाला मनकर तैयार है। इसमें हरा धनिया से गार्निश कर सर्व करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source