Foxtail Millet: फाइबर का अच्छा स्रोत है कंगनी बाजरा, जानें फॉक्सटेल मिलेट या कंगनी उपमा बनाने का तरीका
Foxtail Millet: फाइबर का अच्छा स्रोत है कंगनी बाजरा, जानें फॉक्सटेल मिलेट या कंगनी उपमा बनाने का तरीका
Healthy Millet Recipe: बाजरे की एक प्रजाति है फॉक्सटेल मिलेट, जिसे देश के पहाड़ी हिस्सों में कंगनी नाम से भी जाना जाता है। यह फाइबर से भरपूर होने के कारण धीरे-धीरे डायटिशन्स की पसंद बन रही है। बाजरा, जवार और कंगनी ( Foxtail Millet) जैसे अनाज डायबिटिक्स के लिए अच्छे होते हैं। कंगनी या फॉक्सटेल मिलेट से बनी एक ऐसी ही ब्रेकफास्ट रेसिपी लिख रहे हैं हम यहां, जो है फॉक्सटेल मिलेट का उपमा।
Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 21, 2020 12:38 PM IST
मिलेट ( Healthy Millet Recipe) या बाज़रा भारतीय रसोइयों में इस्तेमाल होने वाला पारम्परिक अनाज है। इसके, पोषक तत्वों को ध्यान में रखते गुए बाजरे ( Healthy Millet Recipe) का आटा और साबुत बाज़री को कूकिंग में इस्तेमाल किया जाता रहा है। दरअसल, बाज़रा कॉम्प्लेक्स फाइबर का स्रोत है। जिससे, इसे पचाने के लिए शरीर को काफी मेहनत करनी पड़ती है। इससे, शरीर की मेटाबॉलिक रेट भी बेहतर बनती है। ये सभी पहलू बाजरे को वेट लॉस के लिए एक आदर्श अनाज़ बनाते हैं। बाजरे की एक प्रजाति है फॉक्सटेल मिलेट, जिसे देश के पहाड़ी हिस्सों में कंगनी नाम से भी जाना जाता है। यह फाइबर से भरपूर होने के कारण धीरे-धीरे डायटिशन्स की पसंद बन रही है।
डायबीटिक्स के लिए वेट लॉस में मदद कर सकता है बाजरे का सेवन ( Healthy Millet Recipe):
जैसा कि, डायबिटीज़ में सिम्पल कार्ब्स के सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इसीलिए, बाजरा, जवार और कंगनी ( Foxtail Millet) जैसे अनाज डायबिटिक्स के लिए अच्छे होते हैं। कंगनी या फॉक्सटेल मिलेट से बनी एक ऐसी ही ब्रेकफास्ट रेसिपी लिख रहे हैं हम यहां, जो है फॉक्सटेल मिलेट का उपमा। ( Healthy Millet Recipe)
फॉक्सटेल मिलेट का उपमा बनाने के लिए इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी:
100 ग्राम कंगनी या फॉक्सटेल मिलेट
एक गाजर
आधी प्याज़
आधी कटोरी मटर के दाने
6-7 करी पत्ते
2 हरी मिर्चें
नमक
आधा चम्मच हल्दी
चुटकी भर हींग
घी
कंगनी की उपमा बनाने का तरीका ( Healthy Millet Recipe):
सबसे पहले फॉक्सटेल मिलेट को पानी से साफ करें। इसमें, रेशों की मात्रा अधिक होती है। इसीलिए, 2-3 बार पानी से इसे साफ करें। फिर, इसे 2 गिलास पानी के साथ कूकर में डालें। इसमें, एक-दो चम्मच नमक भी मिलाएं। अब, कूकर को आंच पर रखें।
3-4 सीटी देने के बाद कूकर को गैस से उतार लें। फिर, मिलेट को छानकर एक तरफ रख दें।
अब, एक कड़ाही में घी गर्म करें। इसमें, हींग, थोड़ा जीरा, हरी मिर्चें और करी पत्ता डालें। कटी हुई प्याज़ को इस तड़के में डालें और 2-3 मिनट पकाएं। अब, कद्दूकस की हुई गाजर और उबली हुई मटर के दानें इसमें डाल दें।
हल्दी, नमक भी डाल दें और तड़के को पकने दें। फिर, छान कर रखी गयी कंगनी या फॉक्सटेल मिलेट को इस तड़के में पलट दें। 4-5 मिनट तक चलाने के बाद ढंक दें। इसे, पकने में 10 मिनट तक का समय लगता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.