हाई ब्लड शुगर के मरीज के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये 4 प्रकार की दालें, ब्रेकफास्ट में खाएंगे तो मिलेगा डबल फायदा

Dal for Diabetes: स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के लिए सही डाइट का होना जरूरी है और इस लेख में हम आपकी अच्छी डाइट के लिए ऐसे ही कुछ खास तरह की दालों के बारे में बताने वाले हैं। जानें दालों के बारे में खास जानकारी।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 17, 2024 12:59 PM IST

Health benefits of Dal for Diabetes: हमारा गलत खानपान और लाइफस्टाइल ही हमें बीमारियों के गिरफ्त में धकेलता है। इन्हीं बीमारी में से एक है डायबिटीज। माना कि यह उम्र के साथ हो ही जाती है लेकिन आजकल कम उम्र के लोगों को भी डायबिटीज की समस्या हो रही है। वही एक बार डायबिटीज की समस्या हो जाए तो मैं आपका पीछा कभी नहीं छोड़ता और हमेशा ही आपको अपने खानपान में परहेज रखना पड़ता है अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए। विशेषज्ञ कहते हैं डायबिटीज में बढ़ती गई थोड़ी सी लापरवाही आपको बड़ी परेशानी में डाल सकती हैं। वही दाल का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसी दालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से काम नहीं है।

1. मूंग दाल (Moong dal for Diabetes)

मूंग दाल प्रोटीन से भरी हुई होती है। यह आपके शरीर को शक्ति देती है और रोगों से लड़ने में मदद करती है। मूंग दाल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स काम होता है। जो आपका ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। वही आपके दिल और थायराइड की समस्या में भी फायदेमंद साबित होती है। इसलिए आप मूंग दाल का सेवन इन बीमारियों में जरूर करें और खुद को स्वस्थ रखें।

2. उड़द दाल (Urad dal for Diabetes)

ग्लाइसेमिक इंडेक्स उड़द दाल में भी काम होता है। वही यह दाल भी प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत होती है। जिस वजह से इसका सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए स्वास्थ्यकर रहता है। आप चाहे तो इसे सब्जी के रूप में खा सकते हैं या फिर दाल का पानी भी पी सकते हैं। यह आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करती है।

3. चना दाल (Chana dal for Diabetes)

चना दाल में प्रोटीन और फोलिक एसिड पाया जाता है। प्रोटीन का फोलिक एसिड से भरपूर यह दाल काफी पौष्टिक होती है और डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होती है। यह आपका ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखती है। वहीं रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में भी मदद करती है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स इसमें भी कम पाया जाता है इसलिए डायबिटीज के मरीज इसका सेवन आराम से कर सकते हैं।

4. अरहर दाल (Arhar dal for Diabetes)

अरहर दाल में उचित मात्रा में प्रोटीन होता है। वहीं फोलेट, जिंक, आयरन और जरूरी विटामिन भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं। जो कि शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए इन सभी पोषक तत्वों का एक थाली में होना उनके स्वास्थ्य को अच्छा रखने में फायदेमंद साबित होता है। इस दाल में भी ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा कम पाई जाती है जिस वजह से यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में फायदेमंद साबित होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.