क्या सचमुच शहद कई साल तक रखा और खाया जा सकता है?

अगर आप शहद को नमी वाले स्थान पर रखते हैं, तो इसके सड़ने की अधिक संभावना है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 16, 2018 4:13 PM IST

सुपरमार्केट से खरीदी गयी शहद की बोतल पर लिखा होता है कि आपको उसे कितने समय में इस्तेमाल करना है। लेकिन कई बार यह शहद  6-7 महीनों तक इस्तेमाल नहीं होता और आपको उसे फेंकना पड़ जाता है। लेकिन जैसा कि हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि शहद ख़राब नहीं होता तो फिर बाज़ार से खरीदा शहद कैसे ख़राब हो जाता है। क्या सचमुच शहद ख़राब हो जाता है और बड़े-बुज़ुर्ग जो कहते आ रहे हैं वह सच नहीं है?

दरअसल आप राशन के साथ जो शहद की बोतल खरीदतेे हैं,  आप उसे कुछ समय के लिए घर में रख सकते हैं। अगर आपके पास शुद्ध शहद है, तो आप उसे लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं। आपको बता दें कि शहद को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए आपको उसे एक ठंडे स्थान पर रखना चाहिए। शहद स्थिर है क्योंकि इसकी चीनी में बहुत कम नमी होती है और यह प्रकृति में अत्यंत अम्लीय यानि एसिडिक होता है। इसलिए शहद को खराब करने वाले सूक्ष्मजीव और जीवाणु इसकी अम्लीय प्रकृति के कारण पैदा नहीं होते हैं।

अगर आप शहद को नमी वाले स्थान पर रखते हैं, तो इसके सड़ने की अधिक संभावना है। इसमें एक खराब गंध आ सकती है जिससे पता चलता है कि आपका शहद खराब हो गया है। इसके अलावा ध्यान रखें कि कच्चा शहद जिसे प्रोसेस नहीं किया जाता है वो समय बीतने पर क्रिस्टल हो जाता है। अगर वो क्रिस्टल हो जाता है, तो जार को गर्म पानी में डालें और तब उसमें रहने दें जब तक आपका शहद घुल नहीं जाता है।

क्या पता लगाया जा सकता है कि कोई शहद असली  है या नकली? यह सवाल आपके मन में आता होगा और इस सवाल का जवाब है हां। जी हां, शहद की पहचान घर में आसानी से की जा सकती है। असली और नकली शहद की जांच करने के लिए थोड़ा शहद लें और उसे अंगूठे और बीच की उंगली के बीच रगड़ें। कुछ समय बाद आप देखेंगे कि यह स्किन में अवशोषित हो जाएगा और आपकी अंगुली को चिपचिपा महसूस नहीं कराएगा। दूसरी ओर, नकली शहद में अक्सर चीनी होती है, जिस वजह से इसे छूने पर यह बेहद चिपचिपा बन जाता है। इस तरीके से आप घर में आसानी से पता लगा सकते हैं कि शहद कितना शुद्ध है और उसे कितने समय तक स्टोर किया जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source