Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रात को ठीक से नहीं आती नींद तो डिनर में आज ही खाना बंद कर दें ये चीजें, इग्नोर किया तो पड़ जाएंगे बीमार

Raat me Kya Nahi Khana Chahiye: अपने स्वास्थ्य को सही बनाए रखने के लिए पर्याप्त और सही क्वालिटी की नींद होना बेहद जरूरी है। लेकिन रात के समय कुछ ऐसे फूड्स का सेवन करना कई बार आपकी नींद को खराब कर सकता है।

रात को ठीक से नहीं आती नींद तो डिनर में आज ही खाना बंद कर दें ये चीजें, इग्नोर किया तो पड़ जाएंगे बीमार

Written by Mukesh Sharma |Updated : March 9, 2026 11:46 AM IST

Foods to Avoid in Dinner: अगर कितनी ही अच्छी डाइट ले रहे हों और कितने ही अच्छे से खुद को फिजिकली एक्टिव रख रहे हों, लेकिन अगर आपकी नींद अच्छी नहीं है तो आप अपनी सेहत को हेल्दी रख ही नहीं पाएंगे। ये हम नहीं बल्कि हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं। पूरी नींद लेने के साथ-साथ आपको इस बात का ध्यान भी रखना है कि आपकी नींद की क्वालिटी हो। लेकिन आजकल लोगों का लाइफस्टाइल और खानपान ऐसा होता जा रहा है कि लोग न तो पूरी नींद ले पा रहे हैं और न ही उनकी स्लीप क्वालिटी अच्छी है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि एक्सरसाइज नहीं करते हैं, शायद उन्हें अच्छे से नींद नहीं आती है। लेकिन आपको बता दें ठीक से नींद न आने के पीछे का कारण फिजिकल एक्टिविटी की कमी तो है ही साथ ही साथ खराब डाइट भी है, जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें रात के समय खाने से नींद से जुड़ी दिक्कतें आ सकती हैं।

ज्यादा शुगर वाले फूड्स

अगर आपको भी रात के समय ज्यादा मीठे वाली चीजें खाना पसंद हैं, तो आपको बता दें कि यह आपकी नींद में दिक्कतें पैदा करने वाले फूड्स हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा शुगर बढ़ाने वाले फूड्स भी परेशानी पैदा कर सकते हैं और खासतौर पर वे फूड्स जिनमें रिफान्ड शुगर यानी चीनी का इस्तेमाल होता है, उन फूड्स को रात के समय नहीं खाना चाहिए। इन फूड्स को खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है और फिर कम होता है, जिसके कारण नींद की क्वालिटी खराब होने लगती है।

तेज मसाले वाले फूड्स

रात के समय हमेशा हल्का-फुल्का खान खाने की ही सलाह दी जाती है, क्योंकि तेज मिर्च व मसाले वाले फूड्स आपकी पाचन क्रिया को प्रभावित करते हैं जिसका असर आपकी नींद की क्वालिटी पर भी पड़ता है। खासतौर पर जो लोग लंबे समय से रात के समय तेज मिर्च-मसाले वाले फूड्स खाते हैं उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा ज्यादा रहता है।

Also Read

More News

ज्यादा प्रोटीन वाले फूड्स

इसमें कोई शक नहीं है कि हाई प्रोटीन फूड्स को सबसे हेल्दी फूड्स में से एक माना जाता है, लेकिन इनका सेवन करने का सही समय बेहद जरूरी है। हाई प्रोटीन फूड्स के फायदे बहुत हैं, लेकिन क्योंकि हाई प्रोटीन फूड्स को पचाने में ज्यादा समय लगता है और रात के समय पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और इस कारण से ऐसे फूड्स को पचने में सामान्य से ज्यादा समय लगता है। बदहजमी के कारण ठीक से नींद नहीं आ पाती है।

ज्यादा खट्टे फूड्स

अपने रात के खाने में किसी भी ऐसे फूड का सेवन नहीं करना चाहिए, जो ज्यादा एसिडिक यानी अम्लीय हो। उदाहरण के लिए रात के समय खट्टे फल, टमाटर, अचार, छाछ और दही जैसे फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए। इनसे ज्यादा गैस बनती है और उसके कारण सीने में जलन जैसी समस्याएं हो सकती है जो नींद को खराब करती हैं।

पेय पदार्थ

रात के समय अपनी डाइट में पेय पदार्थ भी कम करें और ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा पेय पदार्थ होने पर आपको बार-बार उठकर बाथरूम जाना पड़ेगा जिससे आपकी स्लीप क्वालिटी प्रभावित होती है। खासतौर पर अगर आप रात के समय चाय या कॉफी जैसी चीजों का सेवन करते हैं, तो इनसे नींद की क्वालिटी काफी हद तक खराब हो जाती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।