Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Causes of constipation: कब्ज से परेशान दवाएं भी नहीं कर रही काम? आज से ही खाना बंद कर दें ये 4 फूड्स

Foods that cause constipation: कब्ज से परेशान होकर बार-बार दवाएं लेकर भी कोई फायदा नहीं होगा अगर आप खराब डाइट ले रहे हैं। इस लेख में जानें कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जो कब्ज का सबसे बड़ा कारण हो सकते हैं।

Causes of constipation: कब्ज से परेशान दवाएं भी नहीं कर रही काम? आज से ही खाना बंद कर दें ये 4 फूड्स

Written by Mukesh Sharma |Updated : February 9, 2024 5:50 PM IST

Constipation causing foods: कब्ज आजकल लोगों की एक कोमन हेल्थ प्रॉब्लम बनती जा रही है और अब ज्यादातर लोगों ने इसे गंभीरता से लेना भी बंद कर दिया है। कब्ज से निपटने के लिए लोग अक्सर दवाएं लेते हैं और ये दवाएं आमतौर पर तब तक ही पेट साफ रखने में मदद करती हैं जब तक आप इनका सेवन कर रहे होते हैं। जब इन दवाओं का इस्तेमाल करना बंद कर दिया जाए तो कब्ज के लक्षण फिर धीरे-धीरे बढ़ने लग जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कब्ज लंबे समय से हमारे द्वारा ली जा रही अनहेल्दी डाइट और हमारे खराब लाइफस्टाइल के कारण हुई है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए डाइट में कुछ सुधार करना जरूरी है और इस लेख में हम आपको बताएंगे आपके द्वारा खाए जाने वाले उन फूड्स के बारे में जो आपकी कब्ज का कारण बन रहे हैं। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आपको जल्द से जल्द इन 5 प्रकार की चीजों को खाना बंद करना होगा।

1. मैदे वाले फूड्स

आजकल बहुत से ऐसे फूड्स मिल जाते हैं, जो मैदे से बने होते हैं इनमें ब्रेड, बिस्किट, पास्ता और भी बहुत सी चीजें मिल जाती हैं, जिनका सेवन हम स्नैक्स के रूप में या खाने के टाइम ही करते हैं। ऐसा माना जाता है कि मैदे में एम्पटी कैलोरी होती है और इसमें फाइबर आदि नहीं पाया जाता है। यही कारण है कि जो लगो रोज मैदे से बनी चीजों का सेवन करते हैं, उन्हें सिर्फ कब्ज ही नहीं बल्कि पाचन से जुड़ी अन्य कई समस्याएं भी होने लगती हैं।

2. ज्यादा नमक वाले फूड्स

अगर आपको खाने में ज्यादा नमक डालकर खाने की आदत है या फिर आप बाहर की चीजों का सेवन करते हैं जिनमें नमक ज्यादा होता है, तो यह भी कब्ज का कारण बन सकता है। ज्यादा नमक वाले फूड्स का सेवन करने से आंत में पानी की कमी होने लगती है और यह कब्ज व पाचन संबंधी समस्याएं आदि का कारण बनने लगते हैं।

Also Read

More News

3. तले-भुने फूड्स

फ्राइड फूड्स का सेवन करना आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है और जो लोग इसका ज्यादा सेवन करते हैं, उन्हें अक्सर पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं जिनमें कब्ज भी शामिल हैं। फ्राइड फूड्स में अनहेल्दी फैट ज्यादा होता है और फाइबर व अन्य पोषक तत्व कम होते हैं। इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है और अन्य कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

4. रेड मीट

बहुत ही कम लोगों को इस बारे में जानकारी है कि रेड मीट का सेवन करना भी आपके कब्ज जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। रेड मीट में ज्यादा मात्रा में फैट पाया जाता है, जिसे पचाने में भी ज्यादा समय लगता है और कई बार इससे हमारी पाचन क्रिया प्रभावित हो जाती है और इस कारण से कब्ज की समस्याएं होने लगती हैं।