बाल झड़ने लगे हैं तो आज से ही खाना बंद कर दें ये 5 चीजें, नहीं तो सारे ट्रीटमेंट हो जाएंगे फेल

Foods to Avoid For Healthy Hair | बालों का झड़ना रोकने के लिए सिर्फ महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से काम नहीं चलेगा बल्कि साथ ही साथ कुछ चीजों का ध्यान रखना भी जरूरी है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 7, 2026 6:41 PM IST

Hair Fall Rokne ke Liye Kya Nahi Khana Chahiye | बालों के झड़ने की समस्या को अक्सर उम्र से जुड़ी समस्या माना जाता रहा है, लेकिन आज के समय में ऐसा नहीं रह गया है। असल में गलत लाइफस्टाइल, तनाव और सबसे बड़ी वजह गलत खान-पान की वजह से बालों के झड़ने की समस्या सामने आ रही है। यह सभी चीजें बालों की जड़ों को धीरे-धीरे कमजोर कर रही हैं और आप समस्या के निदान के लिए महंगे शैंपू, सीरम और दवाइयों पर निर्भर होने लगे हैं। मगर जानकारों का कहना है कि जब तक आपकी डाइट सही नहीं होगी, तब तक हेयर फॉल को रोकना संभव नहीं है। हम आपको बता दें कि अगर आपकी रोजमर्रा की थाली में कुछ ऐसी चीजें शामिल हैं, जो अंदर से बालों को नुकसान पहुंचाती हैं, तो महंगी से महंगी दवा और सही डाइट का कोई असर नहीं होगा। तो आइए हम आपको बताते हैं ऐसी 4 चीजों के बारे में, जिन्हें आपको तुरंत छोड़ देना चाहिए।

चीनी (Avoid Sugar to Stop Hair Fall)

चीनी का ज्यादा सेवन आपको नुकसान पहुंचाता है, क्योंकि चीनी शरीर में सूजन बढ़ती है और ब्लड शुगर लेवल को असंतुलित करती है। साथ ही इसका सीधा असर बालों की जड़ों पर पड़ता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते हैं। इसलिए आप आज से ही मिठाइयां, कोल्ड ड्रिंक, केक और पैकेज्ड फूड खाना बंद कर दीजिए, क्योंकि इनमें मौजूद रिफाइंड शुगर बालों के झड़ने की बड़ी वजह बन सकती है।

हाई-ग्लाइसेमिक फूड्स (Avoid High Glycemic Foods to Stop Hair Fall)

मैदा से बने पास्ता, सफेद ब्रेड, पिज्जा, बर्गर और फास्ट फूड लगभग सभी को भाते हैं। लेकिन यह सभी चीजें हाई-ग्लाइसेमिक फूड्स में आती हैं, जो शरीर में इंसुलिन तेजी से बढ़ा देती हैं। इससे हार्मोन असंतुलित होते हैं, जिससे बालों के ग्रोथ प्रभावित होती है। ऐसे में जब आप लंबे समय तक इन फूड्स का सेवन करते हैं तो बाल पतले होने लगते हैं और वह तेजी से झड़ने लगते हैं।

डाइट सोडा और आर्टिफिशियल स्वीटनर (Avoid Diet Soda and Artificial Sweeteners to Stop Hair Fall)

डाइट सोडा और शुगर-फ्री प्रोडक्ट्स से भी आपको दूरी बनानी चाहिए। क्योंकि भले ही यह कैलोरी कम होने का दावा करें, लेकिन इनमें मौजूद आर्टिफिशियल स्वीटनर हार्मोन बैलेंस को बिगाड़ देती है, जिससे शरीर से जरूरी मिनरल्स बाहर निकाल जाते हैं। फिर इसका सीधा असर स्कैल्प पर पड़ता है और उसे पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता, जिस कारण बाल कमजोर होकर टूटने-झड़ने लगते हैं।

शराब और ज्यादा कैफीन (Avoid Alcohol and High Caffiene to Stop Hair Fall)

शराब और ज्यादा कैफीन भी बालों के लिए हानिकारक साबित होती है। शराब शरीर को डिहाइड्रेट करती है और विटामिन-मिनरल्स के अवशोषण को रोक देती है। वहीं, चाय-कॉफी पीने से आयरन और जिंक जैसे जरूरी पोषक तत्व ठीक से शरीर में नहीं पहुंच पाते और अंत में संपूर्ण शरीर के साथ बालों को नुकसान होता है।

तो फिर क्या खाएं (What to Eat to Stop Hair Fall)

आप बालों को मजबूत बनाने के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन, आयरन और विटामिन-युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें। रोज हरी सब्जियां, दालें, अंकुरित अनाज, अंडे या पनीर का सेवन करें। आंवला, अनार, चुकंदर और पालक को डाइट में शामिल करें, जो बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं। नट्स और बीज जैसे बादाम, अखरोट, अलसी और चिया सीड्स स्कैल्प को पोषण देंगे। साथ ही सबसे जरूरी पर्याप्त पानी पिएं और फल-सब्जियों से भरपूर संतुलित आहार लें।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source