स्ट्रेस या तनाव एक ऐसी समस्या है जो इन दिनों सबको जाने-अनजाने परेशान कर ही रही हैं। काम और लाइफस्टाइल के अलावा खाने-पीने की कुछ चीजें भी तनाव के स्तर को प्रभावित करती हैं। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही कुछ चीज़ों के बारे में जो आपके शरीर और मन से तनाव के प्रभाव को कम करने में आपकी मदद कर सकती हैं।
गर्म दूध – तनावग्रस्त लोगों को अक्सर नींद न आने की शिकायत रहती है। ऐसी स्थिति में सोने से कुछ देर पहले एक ग्लास गर्म दूध पियें। दूध में ट्राइप्टोफन होता है जिससे नींद आने में मदद मिलती है। साथ ही, इसके उच्च एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं।
खट्टे फल – संतरा, मौसंबी, अंगूर और अन्य ऐसे फल जिनमें सिट्रस होता है उससे विटामिन सी मिलता है जो कि तनाव को कम करने में मदद करता है। तनावग्रस्त लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने से वो जल्दी बीमार पड़ जाते हैं, विटामिन सी, इसका भी ख्याल करता है।
हरी पत्तेदार सब्ज़ियां – ज्यादातर लोग हरी पत्तेदार सब्जियों से दूर भागते हैं लेकिन यही सब्ज़ियां आपके तनाव को दूर भगा सकती है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम शरीर को ऊर्जा देकर शांति की भावना देता है।
साल्मन मछली- साल्मन मछली ओमेगा 3 फैटी एसिड का बहुत अच्छा स्रोत है जो कि सेरोटोनिन स्तर को बढ़ाता है। ये दिमाग को शांत करके तनाव के हार्मोन कम कर देता है।
ब्लैक टी - सुबह-सुबह ब्लैक टी यानी काली चाय पीने से शरीर का कॉर्टिसोल स्तर घटता है। ये एक हार्मोन होता है जिससे तनाव का स्तर बढ़ता है।
चॉकलेट – तनाव में चॉकलेट बहुत फायदेमंद साबित होती है। इसे खाने से आपका मूड बेहतर होता है। खासतौर पर डार्क चॉकलेट ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर सकती है और शांति का एहसास करा सकती है।
नट्स – बादाम, काजू और पिस्ता जैसे नट्स खाने से भी तनाव कम होता है। इन सभी में फैटी एसिड मौजूद होता है जो शरीर को अनचाहे तनाव से बचाता है।
Add The Health Site as a Preferred Source
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.