Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

करेले के साथ गलती से भी न खाएं ये 3 चीजें, वरना शरीर के लिए बन सकता है जहर

Bitter Gourd Bad Combination : करेला स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है। लेकिन इसके साथ कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में-

करेले के साथ गलती से भी न खाएं ये 3 चीजें, वरना शरीर के लिए बन सकता है जहर

Written by Kishori Mishra |Published : April 24, 2023 9:18 AM IST

Bitter Gourd Bad Combination : करेला स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो आपको गंभीर से गंभीर बीमारियों से दूर रख सकते हैं। मुख्य रूप से करेले में डायबिटीज की समस्याओं को दूर करने का गुण होता है। वहीं, इसमें फाइबर की प्रचुरता होती है, जो कब्ज, अपच, एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम कर सकता है। इसके अलावा करेले का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं। अगर आप नियमित रूप से करेला खाते हैं, तो इसके अनगिनत फायदे हो सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ स्थितियों में करेले का सेवन करने से बचना चाहिए? जी हां, अगर आप करेला खा रहे हैं तो इसके साथ कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

करेले के साथ क्या नहीं खाना चाहिए?

डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि करेले के साथ कुछ चीजों का सेवन करने से बचाव करने की जरूरत है। आइए जानते हैं इस बारे में-

करेले के साथ न पिएं दूध

अगर आप करेला खा रहे हैं, तो इसके साथ दूध का सेवन न करें। दूध और करेले का कॉम्बिनेशन स्वास्थ्य के लिए हेल्दी नहीं माना जाता है। इसके सेवन से आपको पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं, जिसकी वजह से पेट में दर्द, सीने में जलन, एसिडटी इत्यादि हो सकता है। इसलिए करेले का सेवन करने से बचें। 

Also Read

More News

दही के साथ न खाएं केरेला

दही और छांछ कई लोगों को काफी ज्यादा पसंद होता है। इसलिए वे किसी भी सब्जी के साथ दही या छाछ लेकर खाते हैं, लेकिन अगर आप करेले की सब्जी खा रहे हैं तो इसके साथ छाछ या फिर दही न लें। दरअसल, दही या छाछ में लैक्टिक एसिड पाया जाता है। ऐसे में यह करेले के साथ मिलकर एलर्जी की कारण बन सकता है। इसकी वजह से आपको स्किन रैशेज, खुजली, लालिमा इत्यादि की परेशानी हो सकती है। इसलिए करेले के साथ छाछ या फिर दही न खाएं। 

आम खाने से बचें

गर्मियों में आम और करेला दोनों ही मार्केट में काफी ज्यादा आसानी से मिल जाता है। ऐसे में कई लोग आम खाने के बाद या फिर करेले खाने के बाद आम का सेवन कर लेते हैं। लेकिन आपको ऐसा करने से  बचना चाहिए। दरअसल, दोनों का स्वभाव उल्टा होता है। ऐसे में आपको इससे पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। मुख्य रूप से इसकी वजह से आपको उल्टी, सीने में जलन, मतली और एसिडिटी जैसी परेशानी होने की संभावना होती है। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

करेले के साथ इन चीजों का सेवन करने से बचें। ताकि आपकी परेशानी न बढ़ सके। वहीं, अगर आपको करेले से एलर्जी या फिर किसी तरह की परेशानी है तो इस स्थिति में करेला खाने से पहले एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर लें।