ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं ये 5 फूड्स, इनसे करें परहेज

शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। ब्राउन राइस सफेद चावल का एक स्वस्थ विकल्प है, जिसे सभी लोग बेहतर मानते हैं। इनमें मौजूद फाइबर पचाने में आसान होता है। हालांकि, इनमें कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है जो शरीर में शुगर के स्तर को बढ़ा सकती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : June 25, 2019 9:02 PM IST

रक्त में शुगर के स्तर (ब्लड शुगर लेवल) को नियंत्रित रखना और इसे बढ़ने से रोकना काफी मुश्किल काम है। इसके लिए आपको अपने खानपान के साथ-साथ अपनी दैनिक आदतों पर भी ध्यान देना जरूरी है। अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं तो आपको इसका अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। शरीर में शुगर का स्तर बढ़ने (ब्लड शुगर लेवल) से कई स्वास्थ्य परेशानियां हो सकती हैं। अगर शरीर में ब्लड शुगर को सही तरीके से नियंत्रित नहीं किया जाए, तो इस कारण शरीर में फैट जमने लगता है, जो मोटापे का कारण बन सकता है। रक्त में शुगर के स्तर को सामान्य रखने के लिए कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए।

कॉफी

कॉफी में एडेड फ्लेवर होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल बढ़ाते हैं। दिनभर में कॉफी का अधिक सेवन आपके शरीर में शुगर के स्तर को बढ़ा सकता है। इसमें एडेड स्वीटनर्स, क्रीम, फ्लेवर्स होते हैं जो अतिरिक्त शुगर का स्तर बढ़ा देते हैं।

इंस्टेंट ओटमील 

इंस्टेंट ओटमील प्रोसेस्ड होती है साथ ही इनकी फ्लेवर्ड वेरायटी में अतिरिक्त शुगर हो सकती है। हमारा शरीर इन्हें आसानी से तोड़ लेता, जिससे शरीर में शुगर का स्तर बढ़ सकता है।

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स

ब्राउन राइस

शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। ब्राउन राइस सफेद चावल का एक स्वस्थ विकल्प है, जिसे सभी लोग बेहतर मानते हैं। इनमें मौजूद फाइबर पचाने में आसान होता है। हालांकि, इनमें कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है जो शरीर में शुगर के स्तर को बढ़ा सकती है।

व्हीट ब्रेड

व्हीट ब्रेड को अक्सर लोग होल ग्रेन ब्रेड (whole grain bread) समझते हैं। इनका सेवन स्वस्थ मानते हैं। हालांकि, इनका सेवन करने से पहले आपको लेबल चेक कर लेना चाहिए और केवल होल ग्रेन ब्रेड को ही चुनना चाहिए, क्योंकि व्हीट ब्रेड शुगर के स्तर को बढ़ा सकते हैं।

डेयरी

डेयरी उत्पाद जैसे दही, मक्खन, चीज, दूध आदि कैल्शियम और विटामिन डी की आपूर्ति के लिए बेहतर विकल्प हैं। लेकिन, डेयरी उत्पादों का अधिक सेवन इंसुलिन रेसिस्टेंस का कारण बन सकता है, जिससे शुगर का स्तर प्रभावित होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source