Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
चेहरे के मेकअप के लिए महिलाएं अक्सर ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं साथ ही अपने बालों को काला, घना और रेशमी बनाने के लिए भी अनेक प्रकार के हेयर प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल में लाती हैं लेकिन बावजूद इसके 30 साल की उम्र से पहले ही उनके बाल ग्रे या सफेद होने लगते हैं। दरअसल, बालों का ग्रे होना एक सामान्य प्रक्रिया है जो अधिक उम्र होने या अनुवांशिकी की वजह से होता है। इसके अलावा अस्वास्थ्यकर जीवनशैली, धूम्रपान या प्रदूषण की वजह से भी आपके बाल झड़ने लगते हैं या ग्रे होने लगते हैं। बालों को स्वस्थ बनाएं रखने में नियमित एवं संतुलित आहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसलिए अगर आप अपने बालों को ग्रे होने से बचाना चाहती हैं तो जानें कौन सी वे चीजें हैं, जिन्हें आपको अपने आहार में शामिल करने से बचना चाहिए।
बाल होंगे मजबूत और स्वस्थ, जब पिएंगे ये 4 हर्बल टी
ज्यादा नमक न खाएं
नमक से प्राप्त होने वाले सोडियम का सही अनुपात हमारे शरीर में तरल पदार्थ को संतुलित रखता है। आवश्यकता से अधिक नमक खाने से हमारे स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार एक दिन में 2300 मिलीग्राम से अधिक नमक खाना सही नहीं है। इसकी अधिकता से किडनी की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर और बालों के झड़ने या ग्रे होने की संभावना बढ़ जाती है।
अधिक मिठाइयों और कृत्रिम रंगों का प्रयोग
आपको अधिक मीठी चीजें और कृत्रिम रंगों का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि यह प्राकृतिक नहीं हैं। इसके सेवन से माइग्रेन, एलर्जी और बालों का सफेद होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
सर्दियों में खाएंगी जब ये चीजें, तो कम होगी स्किन की ड्राइनेस
सॉफ्ट ड्रिंक्स
चिल्ड सॉफ्ट ड्रिंक्स में कृत्रिम रंग एवं मिठास होती है जो आपके शरीर में चर्बी बढ़ा सकती है। आप मोटे हो सकते हैं। इसमें मौजूद चीनी की उच्च मात्रा आपके मुंह के भीतर बीमारी पैदा कर सकती है और यह आपके बालों को ग्रे भी करती है।
चीनी का अधिक सेवन
चीनी का सेवन आपके स्वास्थ्य को कई मायनों में प्रभावित करता है। यह आपके बालों को भी ग्रे करता है इसलिए, मिठाई, जंक फूड, सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसी चीजों के सेवन से बचना बेहतर है। चीनी खाने से शरीर में विटामिन ई का स्तर कम हो सकता है जो बालों के विकास के लिए जरूरी है।