
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : May 23, 2024 8:31 AM IST
Foods To Make Children Strong: कुछ बच्चे अक्सर खाना खाने में आनाकानी करते हैं, जिसकी वजह से वे काफी कमजोर दिखते हैं। जिन बच्चों का शरीर कमजोर होता है, वे जल्दी थक जाते हैं। अक्सर देखा गया है कि ऐसे बच्चों की ग्रोथ भी उनकी उम्र में हिसाब से कम होती है। डाइट्रीफिट की डायटिशियन अबर्ना माथीवानन के मुताबिक, बच्चों के बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उनकी डाइट ने विटामिन्स, मिनरल्स, फैट्स और प्रोटीन की सही मात्रा होना बहुत जरूरी है। ऐसे में, माता-पिता की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने बच्चे की डाइट में इन पोषक तत्वों को शामिल करें। आज इस लेख में हम आपको ऐसे कुछ हेल्दी फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, अपने बच्चे की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह एनर्जी का बेहतरीन सोर्स है। इसके सेवन से इंस्टैंट एनर्जी मिलती है। इसके अलावा, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है। इसमें कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो बच्चों की हड्डियों को मजबूत रखने के साथ उनकी ग्रोथ के लिए जरूरी है।
अगर आपका बच्चा काफी कमजोर है, तो उसकी डाइट में ड्राई फ्रूट्स जरूर शामिल करें। बादाम, अखरोट, काजू, किशमिश और अंजीर जैसे ड्राई फ्रूट्स में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व बच्चों के विकास के लिए जरूरी होते हैं। ड्राई फ्रूट्स खाने से बच्चों की थकान और शारीरिक कमजोरी दूर होगी। साथ ही, बेहतर विकास में भी मदद मिलेगी।
बच्चों को ताकतवर बनाने के लिए आप उनकी डाइट में पनीर शामिल कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही, यह बच्चों के मानसिक विकास के लिए भी फायदेमंद होता है।
माता-पिता को बच्चों की डाइट में दाल जरूर शामिल करनी चाहिए। दालें प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत हैं, जो शारीरिक कमजोरी को दूर करने के साथ-साथ ताकत बढ़ाने में मदद करता है। आपको अपने बच्चे को दाल का पानी भी पिलाना चाहिए।
दूध को कंप्लीट फूड माना जाता है। इसमें वो सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी होते हैं। अगर आप अपने बच्चे को ताकतवर बनाना चाहते हैं, तो उसकी डाइट में दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स जरूर शामिल करें।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.