
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : December 19, 2020 11:52 PM IST
डायबिटीज के रोगी बेफिक्र होकर खाएं ये 4 चीजें, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल।© Shutterstock.
Foods to Maintain Blood Sugar Level: डायबिटीज (Diabetes) होने पर सबसे अधिक चिंता डायबिटीज के रोगियों को ब्लड शुगर लेवल (Blood sugar level) बढ़ने की रहती है। ब्लड शुगर रक्त में एक सीमित मात्रा में रहना ही डायबिटीज रोगियों के लिए सही है। हालांकि, खून में तय लेवल से अधिक या बहुत कम ब्लड शुगर होना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। जिन लोगों को डायबिटीज नहीं है, उन्हें शुगर लेवल अधिक होने से डायबिटीज होने का खतरा बढ़ (foods to control blood sugar level) सकता है। कई बार अधिक शुगर लेवल होने से भूख भी बहुत लगती है। बार-बार खाने से वजन भी बढ़ सकता है। ऐसे में आपको उन चीजों का सेवन (foods for blood sugar level) करना चाहिए, जो शुगर लेवल मेंटेन रखने के साथ ही पेट भी देर तक भरा रखते हैं। कुछ ऐसे स्नैक्स या फूड्स के बारे में हम बता रहें, जिनके सेवन से शरीर में ब्लड शुगर लेवल (foods that don't spike sugar level) कंट्रोल रहता है।
नट्स खाने से शरीर में शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। कई नट्स में पोषक तत्व अधिक और कार्ब्स की मात्रा कम होती है। डायबिटीज रोगियों को अखरोट, काजू, पिस्ता, बादाम आदि खाना चाहिए। इनके सेवन से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता। इनके सेवन से शरीर में फैटी-एसिड और फाइबर जैसे पोषक तत्व जाते हैं, जो सेहत के लिए कई और मायने में लाभदायक (foods to control blood sugar level) होते हैं।
प्रोटीन से भरपूर अंडे में कार्ब्स नहीं होता है। ऐसे में इसके सेवन से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बहुत अधिक नहीं बढ़ता है। सुबह या शाम में स्नैक्स के रूप में आप उबला हुआ एक-दो अंडा खा सकते हैं। अंडा सेहत को कई अन्य लाभ भी पहुंचाता है।
यदि आप लो-फैट योगर्ट का सेवन करते हैं, तो अधिक हेल्दी होगा, क्योंकि इसमें भी कार्ब्स अधिक नहीं होता है। ऐसे में लो-फैट दही या योगर्ट के सेवन से भी शुरीर में ब्लड शुगर लेवल नहीं (foods to control blood sugar level in hindi) बढ़ता है। योगर्ट खाने से पेट भरा रहता है, जिससे आप बार-बार खाने से बचे रहते हैं और इस तरह से आप अपना वजन भी मेंटेन रखते हैं।
डायबिटीज रोगियों के लिए लो कार्ब्स होने के कारण पॉपकॉर्न भी एक हेल्दी स्नैक्स का बेहतर विकल्प हो सकता है। पॉपकॉर्न के सेवन से शुगर लेवल (Sugar level) नहीं बढ़ता है। इसमें फाइबर होने के कारण पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। पाचनशक्ति मजबूत होती है। पेट की समस्याओं से बचाव होता है।
Tips for Diabetes: लाइफस्टाइल में ये आसान से 7 बदलाव लाकर डायबिटीज को दें मात