
Also Read
How to improve the memory of a child
How to improve the memory of a child : आजकल के टैक्नोलॉजी के इस युग में जब हर कोई इतना एडवांस हो रहा है, तो हर कोई चाहता है कि उनका बच्चा भी किसी से पीछे न रहे। ऐसे में बच्चे को अच्छे से अच्छे स्कूल में डाला जाता है, साथ ही उसे वो सब सिखाने की कोशिश की जाती है, जिससे वह स्मार्ट और तेज-तर्रार बने। हालांकि, यह सब तभी संभव है जब आपके बच्चे की मैमोरी तेज हो। दरअसल, बचपन में सीखने के लिए बहुत कुछ होता है, लेकिन आगे वही बढ़ता है जो बचपन की हर सीख को याद रखता है। ऐसे में बच्चे की याददाश्त को बेहतर बनाने के लिए उसके खान-पान का बेहतर होना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि अगर आप भी अपने बच्चे को तेज दिमाग और मजबूत मेमोरी वाला बनाना चाहते हैं, तो उसके खाने में क्या-क्या शामिल किया जा सकता है।
अगर आप अपने बच्चे के दिमाग को बचपन से ही तेज बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए उसकी डाइट में ओमेगा-3 से भरपूर चीजों को शामिल करें। दरअसल, ओमेगा-3 बच्चे की फोकस क्षंता, तेजी से सीखने और गुस्से को शांत रखने की क्षमता को बढ़ाता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा हर चीज को तेजी के साथ सीखे, तो इसके लिए उसकी डाइट में अखरोट, चिया सीड्स, अलसी के बीज, सैल्मन या सार्डिन जैसी फैटी मछली शामिल करें।
दिमाग को तेज बनाने के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजों का सेवन किया जाना चाहिए। ऐसे में स्ट्रॉबेरीज़, ब्लूबेरीज़ और ब्लैकबेरीज़ बेहतरीन ऑप्शन्स हैं, क्योंकि ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो ब्रेन सेल्स की रक्षा करते हैं और साथ ही याददाश्त को भी बेहतर करते हैं। इसलिए अगर आपका बच्चा पढ़ाई पर ध्यान नहीं लगा पाता है, तो अपने बच्चे को बेरीज देना शुरू करे। बहुत फायदा मिलेगा।
दिमाग के विकास के लिए कोलीन नामक पोषक तत्व बहुत जरूरी होता है, जिसका बेहतरीन सोर्स अंडा है। ऐसे में अपने बच्चे का दिमाग तेज करने और याददाश्त को बेहतरीन बनाने के बनाने के लिए उसे अंडे खिलाना शुरू करें। यह आपके बच्चे की सीखने की क्षमता को तो बढ़ाता ही है, साथ ही मेमोरी को भी बूस्ट करता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां हर किसी के लिए फायदेमंद होती हैं और अलग-अलग तरीके की जरूरतों को पूरा करती हैं। दरअसल, हरी सब्जियां आयरन, फोलेट और विटामिन से भरपूर होती हैं। इससे एनीमिया की समस्या से तो राहत मिलती ही है, साथ ही दिमाग में ऑक्सीजन की पूर्ति भी होती है, जो याददाश्त को बेहतर बनाता है। ऐसे में आप अपने बच्चे की डाइट में पालक, ब्रोकली और मेथी को शामिल कर सकते हैं।
अगर हम मेमोरी बढ़ाने की बात कर रहे हैं, तो बादाम व अखरोट को कैसे भूल सकते हैं। दरअसल, बादाम-काजू, अखरोट और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स से भरपूर होते हैं। इनका सेवन करने से न सिर्फ मेमोरी बूस्ट होती है, बल्कि ये ओवर-ऑल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसलिए आप रोज सुबह अपने बच्चे को 4-5 बादाम रात भर पानी में भिगोए हुए और अखरोट व किशमिश दे सकते हैं।