बच्चे के दिमाग को सुपर शार्प बनाने के लिए आज से खिलाना शुरू कर दें ये 5 चीजें, सभी परीक्षाओं में अव्वल नंबर से होगा पास

Food to improve memory and concentration : बच्चों के दिमाग को कंप्यूटर जैसा तेज करने के लिए आप उन्हें कुछ हेल्दी आहार का विकल्प दे सकते हैं। आइए जानते हैं इन विकल्प के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : February 14, 2024 1:12 PM IST

Food to improve memory and concentration : बच्चों का एग्जाम शुरू होने वाला है। ऐसे में हर माता-पिता अपने बच्चों के एग्जाम को लेकर स्ट्रेस में रहते हैं। कुछ बच्चों की याददाश्त क्षमता काफी कमजोर होती है, ऐसे में एग्जाम के समय में उन्हें परेशानी हो सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का दिमाग शार्प हो और वे हर चीज को जल्दी से जल्दी याद कर लें तो इसके लिए आपको उनके खानपान पर ध्यान देने की जरूरत होती है। जी हां, जिस तरह मशीन को चलाने के लिए ईधन की जरूरत होती है। उसी तरह ब्रेन को बेहतर ढंग से कार्य के लिए उन्हें समग्र पोषक तत्वों की आवश्यरता होती है। ब्रेन को शार्प करने के लिए आप उन्हें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व दे सकते हैं, इससे उनके मस्तिष्क का विकास बेहतर ढंग से होता है। आइए जानते हैं बच्चों के ब्रेन को शार्प करने के लिए आप उन्हें किस तरह के खाद्य पदार्थों को दे सकते हैं?

ऑयली फिश

बच्चों के दिमाग को शार्प करने के लिए आप उन्हें ऑयली मछली का सेवन कराएं। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूररूप से होता है, जो उनकी याददाश्त क्षमता को बेहतर कर सकता है। मालूम हो कि हमारा मस्तिष्क का लगभग 60% भाग फैट से बना होता है और इसका 50% वसा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। ऐसे में मस्तिष्क के बेहतर ढंग से कार्य के लिए आप अपने बच्चों को फिश का सेवन करा सकते हैं।

बेरीज है फायदेमंद

बच्चों के मस्तिष्क को शार्पकरने के लिए आप उन्हें एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर बेरीज दे सकते हैं। इन बेरीज में स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी और शहतूत इत्यादि शामिल होते हैं। इससे ऑक्सीडेटिव तनाव को कम किया जा सकता है। इसकी मदद से मस्तिष्क की प्लास्टिसिटी (खुद को फिर से जोड़ने या नए कनेक्शन बनाने की क्षमता) बढ़ाकर सीखने और याददाश्त को बढ़ावा मिलता है।

साबुत अनाज खिलाएं

ब्लड शुगर लेवल हाई होने से मस्तिष्क की गतिविधि पर असर पड़ता है। इसलिए कोशिश करना चाहिए कि लो कार्ब्स वाले आहार दें। मुख्य रूप से जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, उस तरह के आहार को अपने बच्चों को दें। इससे ब्रेन बेहतर ढंग से कार्य करता है। इन आहार के रूप में आप अपने बच्चों को साबुतअनाज का ब्रेड, साबुत अनाज का पास्ता, क्विनोवा, जई का दलिया, ब्राउन राइस इत्यादि दे सकते हैं। 

ब्रेन शार्प करे हरे पत्ते वाली सब्जियां

ब्रेन को शार्प करने के लिए आप अपने बच्चों को हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे- केल, पालक, सलाद, ब्रोकली इत्यादि का सेवन करा सकते हैं। इन पत्तेदार हरी सब्जियों में कई तरह के आवश्यक एंटीऑक्सिडेंट, पोषक तत्व और विटामिन होते हैं, जो बेहतर मस्तिष्क स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं। इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियों में ल्यूटिन और फोलेट का भंडार हैं, जो मस्तिष्क में सूजन को कम करती हैं और अल्जाइमर जैसी बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाती है। 

नट्स और बीज का करें सेवन

मछली की तरह नट्स और बीजों में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। ये विटामिन ई का भी समृद्ध स्रोत हैं, जो बुढ़ापे में मस्तिष्क को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद कर सकते हैं। 

बच्चों के दिमाग को सुपर शार्प करने के लिए आप इन आहार को अपने बच्चों को दे सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके बच्चे का ब्रेन काफी ज्यादा कमजोर है, तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लें।