शरीर में हो लॉन्ग कोविड के लक्षण तो भूलकर भी न करें इन फूड्स का सेवन, रिकवर होने में हो जाएगी और देर

What to eat in long Covid : लॉन्ग कोविड के लक्षणों की बात करें तो थकान, लाल आंखें, सिरदर्द, कुछ भी करने के बाद दिल की धड़कन तेज होना शामिल हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : October 2, 2022 1:38 PM IST

What to eat in long Covid : हम सभी जानते हैं कि कोविड ने पूरी दुनिया को प्रभावित करने का काम किया है। दो साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन खतरा अभी भी पूरी तरह से टला नहीं है। कोरोनावायरस के बाद लॉन्ग कोविड के मामलों में भी वृद्धि हुई है, जिसके लक्षण कोरोनावायरस के संपर्क में आने के 12 हफ्ते बाद दिखाई देना शुरू होते हैं। लॉन्ग कोविड के लक्षणों की बात करें तो थकान, लाल आंखें, सिरदर्द, कुछ भी करने के बाद दिल की धड़कन तेज होना शामिल हैं। हालांकि कुछ उपाय ऐसे जरूर हैं, जो क्रोनिक कोविड के लक्षणों को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

फूड्स से बढ़ते-घटते हैं लक्षण

कुछ फूड्स का सेवन लक्षणों को बढ़ाने में मदद करता है, इसलिए लोगों को अपने फूड्स का चयन करते वक्त सावधानी बरतने की जरूरत हैं। जी हां, डाइट में बदलाव आपको क्रोनिक कोविड के लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे फूड्स के बारे में, जिन्हें लॉन्ग कोविड के दौरान खाने से बचना चाहिए और ऐसे फूड्स, जो आपको लक्षण कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

लॉन्ग कोविड की फूड्स को न खाएं

अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से कोविड के लक्षणों का अनुभव कर रहा है, तो उसे दही, बीयर, शराब, मांस, पनीर, तली हुई मछली के साथ-साथ डिब्बाबंद भोजन का रोजाना सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ये सभी खाद्य पदार्थ अक्सर लॉन्ग कोविड के लक्षणों को बिगड़ने का काम करते हैं।

इसके अलावा बहुत सारे हिस्टामाइन रिच फूड्स के प्रभाव भी मानव शरीर के इम्यून सिस्टम को नियंत्रित करते है और जब हम किसी भी तरह की एलर्जी, साइटोकिन्स, तनावपूर्ण स्थितियों में होते हैं तो वे इसे रिलीज करते हैं। हिस्टामाइन वाली स्थिति में हिस्टामाइन रिच फूड्स का सेवन शरीर में हिस्टामाइन लेवल को बढ़ाता है और रोगी दस्त, सांस की तकलीफ, सिरदर्द या त्वचा में जलन जैसी स्थितियों से परेशान हो जाता है।

लॉन्ग कोविड में क्या खाएं?

कोरोना वायरस एक बहुत ही खतरनाक वायरस है और यह सीधे इम्यून सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है। इससे बचने या फिर इससे ठीक होने के लिए आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देना होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि हमें अपने समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए घर का बना ताजा खाना खाना चाहिए।

बचा हुआ खाना यानी बासी खाना खाने से बचें। लॉन्ग कोविड से बचाव के लिए विटामिन सी का भरपूर सेवन करें। संतरा, मिर्च, स्ट्रॉबेरी, ब्रोकली और आलू ज्यादा खाएं। इसके अलावा अपनी डाइट में सेब, अंगूर, प्याज और जामुन शामिल करें। रोजाना ताजी सब्जियों का सेवन करें। खाने के साथ-साथ पर्याप्त आराम भी लॉन्ग कोविड के लक्षणों को कम करने में फायदेमंद होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source