Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Foods To Eat And Avoid In Thyroid: प्रत्येक वर्ष 25 मई को विश्व थायराइड दिवस (World Thyroid Day 2025) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य थायराइड से संबंधित जानकारी के प्रति लोगों को जागरूक करना है, ताकि थायराइड की समस्या से निजात पाया जा सके। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि थायराइड को कंट्रोल करने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। वैसे तो थायराइड एक लाइलाज बीमारी है। लेकिन इसे दवा और सही खानपान की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। अस्वस्थ खानपान और खराब जीवनशैली के कारण थायराइड की समस्या आजकल आम हो चुकी है। थायराइड किसी भी कम उम्र के लोगों को भी प्रभावित करती है। ऐसे में, इस बीमारी को नियंत्रित करने के लिए जरूरी है कि स्वस्थ खानपान और एक अच्छी जीवनशैली को अपनाया जाए। यदि आपको भी थायराइड है और आप इस बीमारी से राहत पाना चाहते है, तो आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि थायराइड को कंट्रोल करने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए?
थायराइड के मरीजों के लिए करी पत्ते का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें कॉपर भरपूर मात्रा में होता है, जो थायरोक्सिन हार्मोन टी4 के उत्पादन को बढ़ाता है। साथ ही, शरीर के कैल्शियम लेवल को कंट्रोल करके ब्लड सेल्स में टी4 के अधिक अवशोषण को रोकता है। आप नियमित रूप से सुबह खाली पेट 4-5 करी पत्ते चबा सकते हैं या करी पत्ते की चाय का सेवन कर सकते हैं।
थायराइड होने पर आप नारियल का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, नारियल खाने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है और थायराइड भी कंट्रोल में रहता है। आप थायराइड को कंट्रोल करने के लिए रोजाना एक छोटा टुकड़ा कच्चा नारियल का खा सकते हैं।
कद्दू के बीज में जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो T4 को एक्टिव T3 में बदलने के लिए जरूरी होता है। यदि आपको थायराइड है, तो आपके लिए रोजाना कद्दू के बीज का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। यह थायराइड को कंट्रोल करने के साथ-साथ आपके सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
सब्जा सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए तो फायदेमंद होते ही हैं। साथ ही, यह मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाने और थायरॉयड ग्रंथि के कामकाज को बेहतर बनाने में मदद करते है। यदि आप थायराइड को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इसके लिए रात को एक चम्मच सब्जा सीड्स को पानी में भिगोकर रख दें। अब पानी के साथ सब्जा सीड्स का सेवन करें। इससे थायराइड को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
मूंग दाल में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यदि आप थायराइड को जल्दी ठीक करना चाहते हैं, तो आप रोजाना सुबह या शाम के नाश्ते में अंकुरित मूंग दाल का सेवन कर सकते हैं। मूंग दाल सेहत के लिए फायदेमंद होती है। साथ ही इसमें थायराइड को कंट्रोल करने की क्षमता भी होती है।
डायटीशियन अबर्ना माथीवानन के मुताबिक, थायराइड के मरीजों को कैफीन, पत्ता गोभी, ब्रोकली, मूली, बाजरा, शलजम का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये पदार्थ आपके थायराइड को और अधिक बढ़ा सकती है। इन सभी चीजों में गोइट्रोजन युक्त खाद्य पदार्थ होते हैं, जो थायराइड हार्मोन के उत्पादन को रोक देते है। साथ ही, आपको अत्यधिक फाइबर युक्त पदार्थ जैसे साबुत अनाज, बींस आदि का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।