हीमोफिलिया के मरीजों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें कैसी होनी चाहिए डाइट

World Hemophilia Day: हीमोफिलिया के मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए, जानते हैं हीमोफीलिया में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : April 16, 2025 1:33 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Abarna Mathivanan

Foods To Eat And Avoid In Hemophilia: हीमोफीलिया एक अनुवांशिक रक्त विकार है, जिसमें खून का थक्का (ब्लड क्लॉट) बनना बंद हो जाता है। यह रोग शरीर में कुछ खास प्रोटीन्स की कमी से होता है। सामान्य अवस्था में रक्त में मौजूद एक खास तरह का प्रोटीन कटने या चोट लगने पर तुरंत एक्टिव हो जाता है, जिससे खून में थक्के जमने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। लेकिन जब किसी जेनेटिक कारण से व्यक्ति के शरीर में इस प्रोटीन की कमी हो जाती है, तो इसे ही हीमोफीलिया कहा जाता है। हीमोफीलिया से ग्रस्त मरीजों को चोट लगने या त्वचा के कट जाने पर खून निकलना बंद नहीं होता है। अगर सही समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है। हर साल 17 अप्रैल को विश्व हीमोफीलिया दिवस (World Hemophilia Day 2025) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना है। हीमोफीलिया के इलाज में डाइट भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हीमोफीलिया के मरीजों को संतुलित और पौष्टिक आहार लेना चाहिए, जिससे शरीर में ब्लड सेल के उत्पादन को बढ़ावा मिल सके। आइए इस लेख में डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि हीमोफीलिया में क्या खाएं और क्या नहीं खाएं -

हीमोफीलिया के लक्षण - Symptoms Of Hemophilia In Hindi

  1. हल्की चोट पर भी अत्यधिक खून बहना
  2. अचानक नाक से खून आना
  3. मूत्र या मल में खून आना
  4. घुटनों, टखनों या कोहनियों में सूजन
  5. सर्जरी या दांत निकलवाने के बाद खून बहना
  6. त्वचा पर नीले निशान
  7. मांसपेशियों में सूजन और दर्द

हीमोफीलिया में क्या खाना चाहिए - Foods To Eat In Hemophilia In Hindi

  • आयरन: हीमोफीलिया के मरीजों को आयरन युक्त फूड्स का सेवन करना चाहिए।  आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है। इसके लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, अंडे, बीन्स, लीन मीट, पोल्ट्री, मछली और फोर्टिफाइड अनाज का सेवन कर सकते हैं।
  • विटामिन-सी: हीमोफीलिया के मरीजों को अपनी डाइट में विटामिन-सी युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे शरीर में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है। साथ ही, खून का थक्का जमने की प्रक्रिया बेहतर होती है। इसके लिए आप डाइट में संतरे, अनानास, कीवी, स्ट्रॉबेरी, नींबू, ब्लूबेरी, टमाटर, पपीता और आंवला शामिल कर सकते हैं।
  • कैल्शियम: हीमोफीलिया रोगियों को अपनी डाइट में कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप लो फैट मिल्क, दही, लो फैट चीज, टोफू, फलियां, सोया मिल्क, बादाम और तिल के बीज का सेवन कर सकते हैं।
  • विटामिन-के: विटामिन-के शरीर में प्रोथ्रोम्बिन का उत्पादन करने में मददगार होता है, जो ब्लड क्लॉट को जमने में मदद करता है। इसके अलावा, यह ग्लाइकोजन बनाता है, जो लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप डाइट में पालक, ब्रोकली, गोभी, शलजम, ओट्स, ऑलिव ऑयल और ग्रीन टी को शामिल कर सकते हैं।
  • विटामिन बी6 और विटामिन बी12: हीमोफीलिया के मरीजों को विटामिन-बी6 और विटामिन-बी12 युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप अपनी डाइट में पत्तेदार सब्जियां, मछली, मांस, अंडे, चिकन, केला, मटर, मछली, चीज, मटर, कॉर्न और साबुत अनाज शामिल कर सकते हैं।

हीमोफीलिया में क्या नहीं खाना चाहिए? - Foods To Avoid In Hemophilia In Hindi

हीमोफीलिया के मरीजों को हाई फैट, हाई शुगर और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा, कॉफी, चाय और एनर्जी ड्रिंक का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। हीमोफीलिया के रोगियों को शराब का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source