Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Monsoon Diet In Hindi: मानसून का मौसम चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत देता है। लेकिन बारिश का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। बरसात के मौसम में हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिसके कारण हम बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। इसके कारण डेंगू, मलेरिया, डायरिया, उल्टी, पेट दर्द और संक्रमण जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मौसम के अनुसार खानपान में बदलाव करना बहुत जरूरी है। मानसून में डाइट कैसी होनी चाहिए? इस विषय पर जानकारी प्राप्त करने के लिए हमने डाइट्रीफिट की डायटिशियन अबर्ना माथीवानन से बात की। आइए, जानते हैं बारिश के मौसम में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए -
बारिश के मौसम में ताजे फल और सब्जियां खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस मौसम में आप लौकी, तोरी, भिंडी, परवल और करेला जैसी सब्जियों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। सीजनल फल जैसे सेब, नाशपाती, अनार और चेरी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
बारिश के मौसम में हाइड्रेटेड रहने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं। इसके अलावा, अदरक वाली चाय, तुलसी की चाय और सूप आदि गर्म पदार्थों का सेवन करें। ये इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ पाचन में भी सुधार करते हैं।
इस मौसम में आपको हल्का और घर का बना ताजा भोजन ही खाना चाहिए। आप स्टीम या उबली हुई सब्जियां, दाल, खिचड़ी और सूप जैसे हल्के भोजन को डाइट में शामिल करें। यह पचाने में आसन होते हैं और शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं।
बारिश के मौसम में प्रोबायोटिक्स जैसे दही, छाछ और फर्मेंटेड फूड्स को डाइट में शामिल करें। ये गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।